Closing Bell: क्रूड बना विलेन, फिर थर्राया बाजार, मार्च में निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी जहां 23639 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 76,034 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Sensex Nifty Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 829 अंक टूटकर बंद हुआ जबकि निफ्टी 23,639 तक फिसल गया। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा कमजोर कर दी। मार्च के पहले पखवाड़े में निवेशकों की संपत्ति करीब ₹14 लाख करोड़ घट चुकी है।

Market Crash 12 March

शेयर बाजार में जारी है तबाही का दौर (इमेज क्रेडिट कैन्वा)

बाजार में लगातार दूसरे दिन दबाव

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई और दिनभर दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान निफ्टी 23,833 तक गया लेकिन बिकवाली बढ़ने के बाद यह 23,556 तक फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 829 अंक यानी 1.08% गिरकर 76,034 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 227 अंक यानी 0.95% टूटकर 23,639 पर बंद हुआ। बाजार की चौड़ाई भी कमजोर रही, जहां गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वाले शेयरों से ज्यादा रही।

End of Feed