Sensex 143, Nifty 77 अंक लुढ़के, बिकवाली की आंधी में ₹6.69 लाख करोड़ साफ

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में जहां सेसेंक्स निफ्टी अच्छी खासी तेजी में कारोबार कर रहे थे। दिन के आखिर में लुढ़ककर बंद हुए।

Share Market Closing Bell Sensex Nifty Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 21 अक्टूबर को बिकवाली का दबाव देखने को मिला। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद BSE Sensex 143.21 अंक यानी 0.19% गिरकर 73,709.69 पर बंद हुआ। वहीं, NSE Nifty 50 में 77.60 अंक यानी 0.34% की गिरावट रही और यह 22,811.35 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच निवेशकों की करीब ₹6.69 लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई।

Stock Market Crash sensex nifty

शेयर बाजार में गिरावट

कारोबार के दौरान बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। Sensex दिन के उच्चतम स्तर 74,682.19 से करीब 973 अंक नीचे आ गया। वहीं, Nifty 23,120.90 के इंट्राडे हाई से फिसलकर 22,811.35 पर बंद हुआ। बाजार की कमजोरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि NSE पर 2,988 शेयर गिरावट में रहे, जबकि सिर्फ 608 शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

End of Feed