बिजनेस

IPO:सीगल इंडिया का आईपीओ एक अगस्त को खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल

Ciegal India IPO:वर्ष 2002 में बनी सीगल इंडिया एक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी है। उसे एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, पुल, रेलवे ओवरब्रिज, सुरंग, राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और रनवे बनाने का अनुभव है।

Image

सीगल इंडिया आईपीओ

Photo : Twitter

Ciegal India IPO:इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी सीगल इंडिया लिमिटेड ने 1,253 करोड़ रुपये मूल्य के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्राइसबैंड फिक्स हो गया है। कंपनी सोमवार को 380 रुपये से 401 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।लुधियाना स्थित कंपनी का आईपीओ एक अगस्त को खुलेगा और पांच अगस्त को बंद होगा।कंपनी के आईपीओ में 684.25 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों की पेशकश के अलावा प्रवर्तकों एवं व्यक्तिगत शेयरधारकों की तरफ से 568.41 करोड़ रुपये मूल्य के 1.42 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

क्या करती है कंपनी

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर सीगल इंडिया के आईपीओ का आकार 1,252.66 करोड़ रुपये आंका गया है। इसमें प्रवर्तक एवं प्रवर्तक समूह इकाइयों के अलावा व्यक्तिगत शेयरधारक कंवलदीप सिंह लूथरा अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल उपकरणों की खरीद और कर्ज भुगतान के अलावा सामान्य कंपनी जरूरतों के लिए किया जाएगा।

वर्ष 2002 में बनी सीगल इंडिया एक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी है। उसे एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, पुल, रेलवे ओवरब्रिज, सुरंग, राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और रनवे जैसे विशेष संरचनात्मक कार्य करने का अनुभव है। जून, 2024 तक उसे 9,470 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला हुआ था।

ये आईपीओ रेस में

इस हफ्ते कुल 10 आईपीओ (IPO)आ रहे हैं। इनमें से 7 एसएमई आईपीओ (SME IPO), जबकि 3 आईपीओ मेनबोर्ड हैं। मेनबोर्ड के आईपीओ में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं। वहीं एसएमई आईपीओ में बल्ककॉर्प इंटरनेशनल, सथलोखर सिनर्जीस ईएंडसी ग्लोबल, किजी अपैरल्स, आशापुरा लॉजिस्टिक्स, राजपुताना इंडस्ट्रीज, उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स और धारीवालकॉर्प लिमिटेड शामिल हैं।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article