बिजनेस

Paytm से बाहर हुआ अलीबाबा,कंपनी से बेची अपनी हिस्सेदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 05:23 PM IST

Alibaba-Paytm Deal: अलीबाबा का भारत से बाहर निकलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अली बाबा ने इससे पहले जोमैटो और बिगबास्केट में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी।

Image

Paytm से बाहर हुआ अलीबाबा,कंपनी से बेची अपनी हिस्सेदारी

Alibaba-Paytm Deal:चीन की कंपनी अलीबाबा ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी सारी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी अपनी करीब 3.16 फीसदी हिस्सेदारी 13,600 करोड़ रुपये में बेच दी है। इस ब्लॉक डील के साथ अलीबाबा ने वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी सारी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकल गया हैय़ दिसंबर 2022 तक अलीबाबा की पेटीएम में 6.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। उसने जनवरी में इसमें 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। अब बची 3.16 प्रतिशत हिस्सेदारी शुक्रवार को ब्लॉक डील के तहत बेच दी गई है।अलीबाबा के अलावा इसकी समूह कंपनी एंट फाइनेंशियल की पेटीएम में लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस ताजा सौदे से अलीबाबा का भारत से बाहर निकलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अली बाबा ने इससे पहले जोमैटो और बिगबास्केट में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी।

Paytm की इतनी कमाई

अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़ा था। और उसकी कमाई 2,062 करोड़ रुपए हो गई। और उसका कुल घाटा भी घटा था। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम ने कहा था कि जनवनी महीने के दौरान उसके औसत मासिक लेन-देन यूजर्स 29 फीसदी बढ़कर 8.9 करोड़ हो गए। कंपनी ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पेमेंट पर भी खास तौर से फोकस कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article