BRICS समिट के बीच आई खुशखबरी! चीन साउदर्न एयरलाइंस 6 साल बाद फिर शुरू करेगी ग्वांगझू-दिल्ली उड़ान

Guangzhou-Delhi flights: चीन साउदर्न एयरलाइंस 6 साल बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू-दिल्ली उड़ान शुरू करेगी। मोदी-शी जिनपिंग मुलाकातों और सीमा तनाव खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच हवाई सेवाएं बहाल हो रही हैं।

Guangzhou-Delhi flights : BRICS समिट 2026 के बीच एक अच्छी खबर सामने आई। चीन साउदर्न एयरलाइंस ने शनिवार (12 सितंबर) को भारत और चीन के बीच हवाई सेवा शुरू करने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। एयरलाइंस ने बताया है कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच अपनी नियमित यात्री उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने जा रही है। पिछले 6 वर्षों से यह रूट पूरी तरह बंद पड़ा था। इस सेवा के दोबारा शुरू होने के बाद चीन साउदर्न एयरलाइंस दक्षिण एशिया के आठ राउंड-ट्रिप रूटों पर हर हफ्ते 100 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगी।

China Southern Airlines, Guangzhou Delhi flights, Flight resumption, India China relations, Direct flights, Aviation news,  Narendra Modi, Xi Jinping, BRICS 2026

सुधरते रिश्तों पर मुहर: BRICS सम्मेलन के बीच ऐलान, ग्वांगझू-दिल्ली के बीच फिर शुरू होगा उड़ानों का सफर! (तस्वीर-AI)

शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच बड़ा फैसला

चीन साउदर्न एयरलाइंस का मुख्यालय दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के ग्वांगझू शहर में स्थित है और यह चीन की प्रमुख विमानन कंपनियों में से एक है। एयरलाइंस की तरफ से यह घोषणा ठीक उसी दिन आई है, जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करने के लिए शनिवार को भारत पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच हो रही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और बेहतर बनाना है।

End of Feed