बिजनेस

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! यहां CM का ऐलान- हम देंगे मासिक भत्ता, जानें- डिटेल्स

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 26, 2023, 02:36 PM IST

Allowance for Uemployed Youth in Chhattisgarh: रोचक बात यह है कि सीएम की ओर से यह अहम घोषणा ऐसे वक्त पर की गई, जब इस साल के अंत में सूबे में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Allowance for Uemployed Youth in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गुरुवार (26 जनवरी, 2023) को मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि सूबे के बेरोजगार युवाओं को भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, भूपेश बघेल ने यह भी बताया कि यह भत्ता अगले वित्तीय वर्ष से दिया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं को मिलने वाला यह भत्ता (Unemployment Allowance) कितना होगा? यह तो उन्होंने स्पष्ट नहीं किया, मगर यह अगले वित्त वर्ष यानी कि 2023-24 से लोगों को दिया जाएगा।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड (बस्तर जिले का मुख्यालय) में झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य में ग्रामीण उद्योग नीति तैयार करनी है। सीएम ने आगे कहा कि उद्योग विभाग की ओर से विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित कारखानों को संपत्ति कर से छूट दी जाएगी।

इतना ही नहीं, बघेल ने इसके अलावा कुछ और घोषणाएं भी कीं, जिनमें रायपुर एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी बसाना, श्रमिकों के लिए आवास सहायता योजना और महिला उद्यम को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शामिल हैं।

रोचक बात यह है कि सीएम की ओर से ये अहम घोषणाएं ऐसे वक्त पर की गई, जब इस साल के अंत में सूबे में विधानसभा चुनाव होने हैं। दरअसल, कांग्रेस की ओर से साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले जो बड़े वादे किए गए थे, यह चीज भी उनमें से एक थी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article