बिजनेस

सुधारों की मिसाल बना छत्तीसगढ़, केंद्र सरकार ने 4400 करोड़ रुपये का दिया प्रोत्साहन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने 4400 करोड़ रुपये का विशेष प्रोत्साहन राशि दी।जिसे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाएगा।

Image

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी प्रोत्साहन राशि

Photo : PTI

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी नीतिगत सुधारों और सुशासन की बदौलत देश में नई मिसाल पेश की है। केंद्र सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर 4400 करोड़ रुपये का विशेष प्रोत्साहन स्वीकृत किया है, जिसे राज्य के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा इस प्रोत्साहन के तहत छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस, सिंगल विंडो सिस्टम और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा 15 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने, शहरी निकायों के आधुनिकीकरण और अस्पतालों के लिए उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह राशि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर कहा कि हमारे सुधार और विकास प्रयासों को केंद्र द्वारा मान्यता मिलना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह प्रोत्साहन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल राज्य बनाने में मदद करेगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी इस पहल को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article