बिजनेस

Amazon: अमेजन इंडिया की फेस्टिव सीजन सेल में मिलेंगे सस्ते प्रोडक्ट! सेलिंग चार्ज 12 फीसदी तक घटाने की हुई घोषणा

Amazon sale: फेस्टिव सीजन से पहले ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने कई प्रोडक्ट सेगमेंट में सेलिंग चार्ज में 12 फीसदी तक की कटौती की घोषणा की है। इसे अमेजन इंडिया 9 सितंबर से लागू करेगी।

Image

Amazon ने बिक्री शुल्क में 12 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की।

Photo : iStock

Amazon festive season sale: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) ने शनिवार को फेस्टिव सीजन से पहले कई प्रोडक्ट सेगमेंट में सेलिंग चार्ज में 12 फीसदी तक की कटौती की घोषणा की है। इसे अमेजन इंडिया 9 सितंबर से लागू करेगी। इससे होनी वाली चार्ज कटौती से विक्रेताओं को प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट सेगमेंट का विस्तार करने में मदद मिलेगी और उनकी प्रोडक्ट की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।

Amazon ने सेलिंग चार्ज में 12 फीसदी की कटोती पर क्या कहा

कंपनी ने कहा, “इन बदलावों के साथ अमेजन इंडिया पर विक्रेताओं को विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में बिक्री शुल्क में तीन से 12 फीसदी तक की कमी का लाभ मिलेगा।” बयान के अनुसार, नए दर कार्ड से विशेष रूप से 500 रुपये से कम कीमत वाले उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं को लाभ होगा।

शुल्क में कमी से किसे मिलेगा फायदा

अमेजन इंडिया के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के निदेशक अमित नंदा ने कहा, “अमेजन पर हम छोटे और मध्यम व्यवसायों से लेकर उभरते उद्यमियों और स्थापित ब्रांडों तक सभी आकार के व्यवसायों का समर्थन करने में निवेश करते हैं। शुल्क में कमी सीधे हमारे विक्रेताओं, विशेष रूप से छोटे व्यवसायों से प्राप्त प्रतिक्रिया पर आधारित है।” कंपनी ने कहा कि हालांकि शुल्क में कटौती का समय त्योहारी सत्र के साथ मेल खाता है, लेकिन ये बदलाव अस्थायी उपाय नहीं हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article