बिजनेस

वॉरेन बफेट के सबसे भरोसेमंद चार्ली मुंगेर का निधन,कहलाते थे बफेट के बिजनेस आर्किटेक्ट

Charlie Munger Passes Away: वॉरने बफेट औरचार्ली मुंगेर की जोड़ी ऐसी थी, कि अंत तक चलती रही, और इस मजबूत जोड़ी के पीछे मुंगेर का इन्वेस्टर दिमाग था। जिसकी बफेट अक्सर चर्चा करते रहे हैं। बफेट ने एक बार कहा था कि मुंगेर मेरे बिजनेस के आर्किटेक्ट हैं, और मैं केवल सिंपल कॉन्ट्रैक्टर रहा हूं।

Image

चार्ली मुंगेर का निधन

Charlie Munger Passes Away: दिग्गज निवेशक और बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन चार्ली मुंगेर (Charlie Munger) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंगेर को वॉरेन बफेट ( Warren Buffett)का सबसे करीबी सहयोगी माना जाता है। उन्हें बफेट का राइट हैंड भी कहा जा सकता है।उनका निधन मंगलवार रात कैलिफोर्निया में हुआ।बर्कशायर हैथवे ने एक बयान में के चार्ल्स मुंगेर निधन की पुष्टि की। उनकी मौत पर बर्कशायर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन बफेट ने कहा कि चार्लीकी प्रेरणा, समझ और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को इस मुकात तक नहीं पहुंचाया जा सकता था।

बफेट ने पूरी जिंदगी मांगा अहसान

वॉरने बफेट और चार्ली मुंगेर की जोड़ी ऐसी थी, कि अंत तक चलती रही, और इस मजबूत जोड़ी के पीछे मुंगेर का इन्वेस्टर दिमाग था। जिसकी बफेट अक्सर चर्चा करते रहे हैं। बफेट ने एक बार कहा था कि मुंगेर मेरे बिजनेस के आर्किटेक्ट हैं, और मैं केवल सिंपल कॉन्ट्रैक्टर रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने एक बार यह कहा था कि चार्ली ने मुझे यह सिखाया कि कभी कंपनी खरीदते समय अच्छी कीमत पर नजर नहीं गड़ाओ, बल्कि अच्छी कंपनी पर फोकस करो।

2.6 अरब डॉलर के मालिक

बफेट से चार्ली मुंगेर की मुलकात साल 1959 में एक डिनर पार्टी के दौरान हुई थी। उसके बाद उनकी दोस्ती का सिलिसिला शुरू हुआ और 70 के दशक में वह बर्कशायर हैथवे में शामिल हुए। और पिछले 50 साल से बफेट और चार्ली मुंगेर की जोड़ एक साथ रही। मुंगेर की कुल संपत्ति 2.6 अरब डॉलर थी। उन्होंने ओमाहा विश्वविद्यालय से पढ़ाई छोड़कर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना में मौसम विज्ञानी के रूप में काम किया था। बाद में उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल से डिग्री हासिल की । निधन के समय वह बर्कशायर के बोर्ड के साथ-साथ समाचार पत्र प्रकाशक डेली जर्नल कॉर्प और रिटेल विक्रेता कॉस्टको के बोर्ड में भी कार्यरत थे।

Charlie Munger के Famous Quotes

1. मुझे मेरे पूरे जीवन में कोई ऐसा बुद्धिमान व्यक्ति नहीं मिला जो पढ़ता ना हो

2. बुढ़ापे का सबसे अच्छा कवच एक अच्छी तरह से बिताया हुआ जीवन है।"

3. दुनिया लालच से नहीं ईर्ष्या से चलती है। और मैंने अपने जीवन में ईर्ष्या पर विजय प्राप्त कर ली है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article