चांदी का भाव आज का 17 जुलाई 2026: लुढ़के रेट, जानें पटना से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 July 2026 : अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2000 रुपये टूटकर 2,22,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर रही। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.18% लुढ़क कर यानी 391 रुपये गिरावट के साथ 2,15,622रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,16,013 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 56.14 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,16,050 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 2,17,434 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,16,637 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,15,474 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 17 जुलाई 2026

Silver price today, silver rate today,chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, Silver rate India, Silver Jewellery Rates.

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी की शुद्धता1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹216,050₹6,125₹2,520
925 स्टर्लिंग चांदी₹199,846₹5,666₹2,331
900 कॉइन चांदी₹194,445₹5,512₹2,268
800 जर्मन चांदी₹172,840₹4,900₹2,016

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को वैश्विक बाजार में सुस्ती के कारण चांदी में 1,500 रुपये की गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी लगातार चौथे दिन दबाव में रही और 1,500 रुपये टूटकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर आ गई, जो दो सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। बुधवार को यह 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी का भाव आखिरी बार 29 जून को इस स्तर के आसपास था, जब यह 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। पिछले चार दिन में इसमें 12,500 रुपये या 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। 10 जुलाई को इसका भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। वैश्विक बाजार में, हाजिर चांदी 1.7 प्रतिशत टूटकर 56.79 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,153 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,457 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,153 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,19,457 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.08 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि लगातार मुनाफावसूली और उद्योग की तरफ से कम लिवाली के कारण चांदी दबाव में रही।

End of Feed