बिजनेस

चांदी का भाव आज का 29 मई 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 May 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच जानिए आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.91% लुढ़कर यानी 2445 रुपये गिरावट के साथ 2,67,092 रुपये किलो हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 2,69,537 रुपये किलो पर बंद हुई थी। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 2,69,700 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 2,60,917 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,63,966 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,63,350 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,80,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,800₹28,000₹2,80,000
लखनऊ₹2,800₹28,000₹2,80,000
अयोध्या₹2,800₹28,000₹2,80,000
मेरठ₹2,800₹28,000₹2,80,000
कानपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
गाजियाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नोएडा₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुरुग्राम₹2,800₹28,000₹2,80,000
चंडीगढ़₹2,800₹28,000₹2,80,000
जयपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
लुधियाना₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुवाहाटी₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
सूरत₹2,800₹28,000₹2,80,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
नागपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
नासिक₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

पिछले कारोबारी दिन अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 3,300 रुपये टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। इससे पहले के सत्र में चांदी 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला, जहां यह लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

वायदा कारोबार में भी बड़ी गिरावट

विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच पिछले कारोबारी दिन बुधवार को वायदा कारोबार में भी चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जुलाई डिलीवरी वाले चांदी कॉन्ट्रैक्ट का भाव 3,876 रुपये यानी 1.43 प्रतिशत गिरकर 2,66,752 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव 6,088 रुपये टूटकर 2,70,628 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जुलाई डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 2 प्रतिशत गिरकर 75.35 डॉलर प्रति औंस रह गई।

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, लगातार ऊंची महंगाई की आशंका के चलते यह उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बनाए रख सकता है। उनका कहना है कि यह स्थिति सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

वहीं, लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण विदेशी बाजारों में कमजोरी आई, जिसका असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article