चांदी का भाव आज का 29 अप्रैल 2026: रेट में उटलफेर, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 April 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Silver Price Today (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 April 2026 : अमेरिका-ईरान में तनाव के चलते चांदी की कीमतों (Silver rate today) में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। यह 500 रुपये बढ़कर 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। मंगलवार को यह 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बाजार ओपन होने के बाद शाम तक 1.21% गिरकर यानी 2866 रुपये गिरावट के साथ 2,34,479 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,37,345 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,36,541 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,38,911 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,36,300 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 5000 रुपये घटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलो हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.18 प्रतिशत टूटकर 72.99 डॉलर प्रति औंस पर रही। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बता रहे हैं, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।

चांदी का भाव आज का 29 अप्रैल 2026: रेट में उटलफेर, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,550₹25,500₹2,55,000
कोलकाता₹2,550₹25,500₹2,55,000
चेन्नई₹2,650₹26,500₹2,65,000
पटना₹2,550₹25,500₹2,55,000
लखनऊ₹2,550₹25,500₹2,55,000
मेरठ₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या₹2,550₹25,500₹2,55,000
कानपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
नोएडा₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,550₹25,500₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,550₹25,500₹2,55,000
जयपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
लुधियाना₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,550₹25,500₹2,55,000
इंदौर₹2,550₹25,500₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
सूरत₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,550₹25,500₹2,55,000
नागपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
नासिक₹2,550₹25,500₹2,55,000
बैंगलोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
वडोदरा₹2,550₹25,500₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,650₹26,500₹2,65,000
कटक₹2,650₹26,500₹2,65,000
केरल₹2,650₹26,500₹2,65,000
रायपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
हैदराबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी 6,500 रुपये लुढ़ककर 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत भी 6,500 रुपये यानी लगभग तीन प्रतिशत टूटकर 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.33 डॉलर यानी 3.09 प्रतिशत फिसलकर 73.18 डॉलर प्रति औंस पर रही।

End of Feed