बिजनेस

चांदी का भाव आज का 26 फरवरी 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 February 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 February 2026 : चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 7,400 रुपये या करीब 3 प्रतिशत घटकर 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। इसका पिछला बंद स्तर 2,77,900 रुपये प्रति किलो था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.7% लुढ़कर यानी 9916 रुपये घटकर 2,58,400 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,68,316 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.91 डॉलर या 2.15 प्रतिशत टूटकर 87.28 डॉलर प्रति औंस रह गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी 2,65,417 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक 2,65,650 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 2,60,667 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 2,85,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,950₹29,500₹2,95,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,950₹29,500₹2,95,000
कटक₹2,950₹29,500₹2,95,000
केरल₹2,950₹29,500₹2,95,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

मजबूत वैश्विक रुख और सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की खरीदारी जारी रहने से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। चांदी 2.77 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 5,900 रुपये या दो प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले दिन मंगलवार को 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 3.13 डॉलर या 3.59 प्रतिशत बढ़कर 90.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर ताजा अनिश्चितताओं के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 3.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,68,755 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 8,011 रुपये यानी 3.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,68,755 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,095 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि ताजा अनिश्चितताओं के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर कसॅमेक्स चांदी वायदा 3.28 डॉलर या 3.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.44 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर लगातार अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी का धन प्रवाह बना रहा, जिससे कीमती धातुओं मामूली बढ़त बनी रही। उन्होंने कहा कि टैरिफ से जुड़ी मौजूदा अनिश्चितता, साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ज्यादा टैरिफ लगाने की नई धमकियों ने वित्तीय बाजार को किनारे पर रखा है और सुरक्षात्मक आस्तियों के लिए निवेशकों की मांग को मजबूत किया है। ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता वैश्विक बाजार में भू-राजनीतिक जोखिम को बनाए हुए है, जिससे सर्राफा की कीमतों को और समर्थन मिल रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article