बिजनेस

चांदी का भाव आज का 25 फरवरी 2026: रेट में बढ़ोतरी, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 February 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, silver rate today

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 February 2026 : चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी होती है। आज फिर बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 5,900 रुपये या दो प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले दिन मंगलवार को 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उधरमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.37% चढ़कर यानी 6174 रुपये बढ़कर 2,66,918 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,60744 रुपये किलो पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 3.13 डॉलर या 3.59 प्रतिशत बढ़कर 90.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 2,85,000 रुपये किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,62,912 रुपये किलो थी। जो बढ़कर 2,69,367 रुपये किलो हो गई। लेकिन शाम को बाजार बंद होने तक 2,65,417 रुपये प्रति किलो हो गया।आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,950₹29,500₹2,95,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,950₹29,500₹2,95,000
कटक₹2,950₹29,500₹2,95,000
केरल₹2,950₹29,500₹2,95,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफाा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतें 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर अपरिवर्तित रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 88.19 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

ट्रंप के टैरिफ के बाद ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच, मंगलवार को वायदा ट्रेड में चांदी की कीमतें 0.09 परसेंट बढ़कर 2.65 लाख रुपये प्रति kg हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, मार्च डिलीवरी के लिए सफेद धातु 252 रुपये या 0.09 परसेंट बढ़कर 2,65,585 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जिसमें 6,002 लॉट का बिजनेस टर्नओवर हुआ। विदेशी बाजार में, कॉमेक्स चांदी फ्यूचर USD 1.3 या 1.52 परसेंट बढ़कर USD 87.8 प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा कि बदलते पॉलिसी रुख से यह चिंता बढ़ गई है कि मौजूदा ट्रेड डील टूट सकती हैं, हालांकि बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स ने अब तक वाशिंगटन के साथ अपने एग्रीमेंट बनाए रखे हैं। ट्रंप ने उन देशों पर ज़्यादा ड्यूटी लगाने की भी चेतावनी दी है जो मौजूदा ट्रेड अरेंजमेंट के साथ गेम खेलते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के जवाब में ग्लोबल टैरिफ को 10 परसेंट से बढ़ाकर 15 परसेंट करने की धमकी के बाद चांदी में तेजी आई। 10 परसेंट टैरिफ मंगलवार से लागू होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article