बिजनेस

चांदी का भाव आज का 24 फरवरी 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 February 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उछाल हो रही थी। लेकिन फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 February 2026 : चांदी की कीमतों में कई दिनों की जबरदस्त तेजी के बाद गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.89% गिरकर यानी 10,333 रुपये लुढ़कर 2,55,000 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,65,333 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। उधर दिल्ली में चांदी की कीमतें 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर बिना किसी बदलाव के रहीं। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी आज 15000 रुपये लुढ़कर 2,85,000 रुपये किलो हो गई। कल यानी सोमवार को 25,000 रुपये बढ़कर 3,00,000 रुपये किलो हो गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,64,075 रुपये किलो थी। जो बढ़कर 2,66,535 रुपये किलो हो गया। फिर शाम में लुढ़कर 2,62,912 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान चांदी 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 8,000 रुपये या 3.03 प्रतिशत चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई। पिछले दिन 2,64,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.79 या 2.2 प्रतिशत बढ़कर 86.50 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी का वायदा भाव

ताजा वैश्विक शुल्क तनाव के बाद सुरक्षित निवेश के लिए उपयुक्त मानी जाने वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,65,282 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12,338 रुपये यानी 4.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,65,282 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 6,024 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स चांदी वायदा के मार्च डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5.58 प्रतिशत अथवा 4.5 डॉलर की तेजी के साथ 86.93 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्यों बढ़े दाम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि यह तेजी, ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद आई। फैसले के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को वैश्विक टैरिफ दर को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा करके अपने व्यापार एजेंडा को बनाए रखने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया। गांधी ने कहा कि अचानक नीतिगत बदलाव ने वैश्विक अनिश्चितता को बढ़ा दिया है, दुनिया भर में कई सरकारें सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दे रही हैं। कुछ व्यापार समझौतों की पुष्टि कर रही हैं, जबकि अन्य अमेरिका के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रही हैं।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस शोघ के प्रमुख हरेश वी ने कहा कि टैरिफ और उनकी वैधता को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतें बढ़ी हैं। भले ही अदालत टैरिफ को अमान्य मानता है, लेकिन चल रहा व्यापार तनाव अभी भी डॉलर पर दबाव डाल सकता है और सर्राफा को समर्थन दे सकते है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि नए टैरिफ तनाव के कारण सुरक्षित-संपत्ति की मांग बढ़ने से चांदी 5 प्रतिशत से ऊपर चढ़ गई, जिससे चौथे सत्र में लाभ बढ़ा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article