कौन हैं प्रदीप राठौड़, जो बने देश के नए अरबपति, IPO से मिली नई पहचान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 13, 2023, 04:01 PM IST

India’s New Billionaire Pradeep Rathod: लो वर्ल्ड का कारोबार 16,806 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं कंपनी ने इस साल 285 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी के शेयरों में भी काफी उछाल आया है, जिससे कंपनी की ग्रोथ हुई।

India’s New Billionaire Pradeep Rathod : स्टॉक मार्केट पर सेलो वर्ल्ड (Cello World) के आईपीओ (IPO) की धमाकेदार एंट्री से देश के अरबपतियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है, प्रदीप राठौड़, जो रोजमर्रा की जरूरत की चीजों में शामिल लंच बॉक्स और पानी की बोतल बनाने वाली सेलो वर्ल्ड कंपनी के चेयरमैन हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, उनकी सेलो कंपनी में 44 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनकी नेटवर्थ करीब 8,300 करोड़ रुपये से भी अधिक है। सेलो वर्ल्ड का कारोबार 16,806 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं कंपनी ने इस साल 285 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी के शेयरों में भी काफी उछाल आया है, जिससे कंपनी की ग्रोथ हुई।

Cello World Pradeep Rathod

सेलो वर्ल्ड

विरासत में मिली कंपनी, भाई के साथ आगे बढ़ाई

प्रदीप राठौर 23 जनवरी 1965 को महाराष्ट्र में जन्मे थे। एजुकेशन पूरा करने के बाद वे सेलो वर्ल्ड कंपनी का हिस्सा बन गए, जिसकी स्थापना उनके दिवंगत पिता घीसुलाल राठौर ने 1974 में की थी। शुरुआत में कंपनी प्लास्टिक के छोटे-मोटे समान बनाती थी, लेकिन भाई पंकज के साथ मिलकर राठौर ने कारोबार को आगे बढ़ाया। आज सेलो का कारोबार 3 कैटेगरी में फैला है। कंपनी प्लास्टिक का घरेलू सामान बनाती है। लिखने में इस्तेमाल होने वाली चीजें बनाती है और मोल्डेड फर्नीचर भी बनाती है। 2017 में कपनी ने ग्लासवेयर प्रोडक्ट बनाने की शुरुआत की। प्रदीप के पास इस कारोबार का 40 साल का अनुभव है।

End of Feed