Cellecor Gadgets stock price: Cellecor Gadgets के शेयरों में आज (30 जनवरी) तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में हरे निशान में खुले और ₹60 के स्तर तक पहुंच गए। यह शेयर पिछले बंद भाव ₹58.85 से करीब 4% ऊपर रहा। दिन के दौरान इसने ₹60.95 का उच्चतम स्तर छुआ। यह स्टॉक आखिर में ₹59.90 पर बंद हुआ, जो लगभग 2% की तेजी को दिखाता है।
Zetwerk के साथ साझेदारी से नया प्रोडक्ट लाइनअप
Cellecor Gadgets ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग लीडर Zetwerk के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस गठजोड़ के तहत कंपनी Google TV, QLED और Mini LED Smart TV की नई रेंज का उत्पादन करेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह साझेदारी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अत्याधुनिक और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट लाने की दिशा में एक अहम कदम है।
‘Make in India’ को मिलेगा बढ़ावा
Cellecor Gadgets ने बताया कि यह सहयोग कंपनी की ‘Make in India’ पहल को मजबूती देगा। यह साझेदारी न केवल स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगी बल्कि भारतीय बाजार में हाई-क्वालिटी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।
Dixon Technologies के साथ भी हुआ था करार
इससे पहले Cellecor Gadgets ने Dixon Technologies की सहायक कंपनी Dixon Electro Manufacturing Private Limited (DEMPL) के साथ एक समझौता किया था। इस करार के तहत कंपनी रेफ्रिजरेटर की एक नई रेंज का निर्माण कर रही है।
शेयर में 6 महीने में 100% का मल्टीबैगर रिटर्न!
Cellecor Gadgets के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 100% से अधिक रिटर्न दिया है, जिससे यह निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले 3 सालों में यह शेयर 552% तक उछला है। कंपनी ने अगस्त 2023 में अपने शेयरों का स्प्लिट 10:1 के अनुपात में किया था, जिससे प्रत्येक ₹20 फेस वैल्यू वाला शेयर 10 शेयरों में बदल गया।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
