बिजनेस

Small-cap stock below Rs 50: सेलेकोर गैजेट्स के शेयरों में तेजी, बर्नाला में नया एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च

Small-cap stock below Rs 50: सेलेकोर गैजेट्स ने पंजाब के बर्नाला में अपना आठवां एक्सक्लूसिव स्टोर खोला है, जिससे कंपनी के शेयरों में 3% तक की तेजी देखी गई। यह कंपनी के रिटेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है।

Image

सेलेकोर गैजेट्स ने लॉन्च किया नया स्टोर

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब के बर्नाला में लॉन्च हुआ नया एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर।
  • NSE पर सेलेकोर के शेयर ₹46.60 तक चढ़े, 3% की तेजी।
  • ऑफलाइन नेटवर्क बढ़ाकर ग्राहक अनुभव और ब्रांड विश्वसनीयता को किया मजबूत।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट निर्माता सेलेकोर गैजेट्स लिमिटेड (Cellecor Gadgets) के शेयरों में शुक्रवार सुबह कारोबार के दौरान तेजी देखी गई। कंपनी ने हाल ही में पंजाब के बर्नाला में अपना आठवां एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कदम कंपनी के रिटेल विस्तार और ऑफलाइन उपस्थिति को मज़बूत करने की दिशा में एक और बड़ा प्रयास है।

कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को दी जानकारी में बताया कि यह नया स्टोर ग्राहकों को स्मार्ट टीवी, ऑडियो डिवाइसेस, वेयरेबल्स और होम व किचन अप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज का अनुभव प्रदान करेगा।

सेलेकोर के इस नए स्टोर से पहले दिल्ली, भोपाल, मिजोरम, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, सासाराम (बिहार) और नांदेड़ (महाराष्ट्र) में स्टोर खोले जा चुके हैं। कंपनी की शुरुआत 2012 में हुई थी, और यह भारत में स्मार्ट डिवाइसेस के क्षेत्र में तेजी से उभरता नाम बन चुका है।

शेयर प्राइस मूवमेंट

शुक्रवार को NSE पर सेलेकोर गैजेट्स के शेयर ₹46 पर खुले, जो कि पिछले क्लोज ₹45.50 से करीब 1% ऊपर था। ट्रेडिंग के दौरान स्टॉक ₹46.60 तक गया, यानी करीब 3% की तेजी दर्ज की गई।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article