बिजनेस

Smallcap stock under Rs 50: 50 रुपये से कम वाले इस स्मॉलकैप स्टॉक में तेजी, जानें क्या है वजह

स्मॉलकैप स्टॉक Cellecor Gadgets सोमवार को 4% की तेजी के साथ सुर्खियों में रहा। कंपनी ने घोषणा की है कि वह फिस्कल ईयर 2025-26 तक 5 लाख स्मार्ट टीवी बेचने का टारगेट लेकर चल रही है। इसके लिए कंपनी ने हाई-वॉल्यूम मैन्युफैक्चरिंग पार्टनरशिप और मज़बूत प्रोक्योरमेंट स्ट्रैटेजी तैयार की है।

Image

50 रुपये से कम वाला स्टॉक।

50 रुपये से कम में ट्रेड करने वाला स्मॉलकैप स्टॉक Cellecor Gadgets सोमवार को 4% की तेजी के साथ सुर्खियों में रहा। कंपनी ने घोषणा की है कि वह फिस्कल ईयर 2025-26 तक 5 लाख स्मार्ट टीवी बेचने का टारगेट लेकर चल रही है। इसके लिए कंपनी ने हाई-वॉल्यूम मैन्युफैक्चरिंग पार्टनरशिप और मज़बूत प्रोक्योरमेंट स्ट्रैटेजी तैयार की है।

शेयर बाजार में हलचल

सोमवार को स्टॉक की ओपनिंग ₹45.90 पर हुई, जो पिछले क्लोज ₹45.40 से करीब 1% ऊपर था। दिन में यह शेयर ₹47 तक पहुंचा। दोपहर 2:30 बजे के करीब शेयर ₹45.50 के आस-पास ट्रेड करता दिखा। इस दौरान करीब 7.35 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ।

Cellecor Gadgets के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि अग्रवाल ने कहा कि “हम एक ट्रांसफॉर्मेटिव फेज में प्रवेश कर चुके हैं। मजबूत मैन्युफैक्चरिंग साझेदारियों और समर्पित टीम के साथ, हम इस वित्त वर्ष में 5 लाख स्मार्ट टीवी डिलीवर करने को पूरी तरह तैयार हैं।”

IPO से अब तक 390% का उछाल

Cellecor Gadgets ने सितंबर 2023 में अपना IPO लॉन्च किया था, जिसमें इश्यू प्राइस ₹92 तय किया गया था। इसके बाद अगस्त 2024 में कंपनी ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10:1 के अनुपात में स्प्लिट किया। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप ₹992 करोड़ है (NSE डेटा के अनुसार)। पिछले एक साल में इस स्मॉलकैप स्टॉक ने निवेशकों को 63% का रिटर्न दिया है, जबकि IPO प्राइस से अब तक यह करीब 390% की जोरदार बढ़त दर्ज कर चुका है।

ब्रांड एक्सपैंशन भी जारी

हाल ही में कंपनी ने पंजाब के बरनाला में अपना नया एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर लॉन्च किया है, जहां Cellecor के सभी प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article