Stock Under Rs 100: शेयर बाजार में गिरावट के बीच चमका ये शेयर, 11 फीसदी की दिखी तेजी

Stock Under Rs 100: शेयर बाजार में गिरावट के बीच सेलेकॉर गैजेट्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंट्राडे में 11% तक उछला। पिछले 6 महीनों में 55% और 1 साल में 92% का रिटर्न दे चुका है। कंपनी ने हाल ही में कई बड़े समझौते किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • PO के बाद से स्टॉक में जबरदस्त उछाल
  • रॉकिंगडील्स, डिक्सन और ज़ेटवर्क के साथ करार
  • स्टॉक ने 6 महीनों में 55% का रिटर्न दिया, आगे और बढ़ सकता है!

Stock Under Rs 100: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टेड कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सेलेकॉर गैजेट्स (Cellecor Gadgets) के शेयरों में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बाद तेजी देखी गई। शेयर की शुरुआत गिरावट के साथ ₹51.55 पर हुई, जो पिछले बंद स्तर ₹54.10 से कम थी। इंट्राडे में यह ₹50 के निचले स्तर तक गिरा, लेकिन बाद में 11% की रिकवरी करते हुए ₹55.50 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। अंत में, यह 1.11% की बढ़त के साथ 54.70 पर बंद हुआ।

cellecor-gadgets-share-price-growth-and-investment-opportunity

सेलेकॉर गैजेट्स के शेयरों में तेजी।

मूविंग एवरेज और स्टॉक परफॉर्मेंस

तकनीकी स्तर पर, यह स्टॉक 200-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर लेकिन 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन और 100-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले 6 महीनों में 55% और 1 साल में 92% का शानदार रिटर्न दिया है। सितंबर 2023 में ₹9 के इश्यू प्राइस पर IPO लॉन्च करने के बाद, इस शेयर ने अब तक 500% की छलांग लगाई है।

End of Feed