बिजनेस

टायर बनाने वाली कंपनी के शेयर में गजब का उछाल, Michelin के साथ हुई डील ने बढ़ा दी कमाई की इतनी उम्मीदें

CEAT Share Price Target 2025: CEAT लिमिटेड ने Michelin के Camso ब्रांड से ऑफ-हाइवे टायर और ट्रैक्स का व्यापार 225 मिलियन डॉलर में खरीदा। CEAT के शेयर में 7.7% की बढ़त आई। अब ब्रोकरेज फर्म ने इस पर रेटिंग दी है और शेयर प्राइस टारगेट बताया है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं।

Image

CEAT शेयर।

Photo : iStock

CEAT Share Price Target 2025: टायर निर्माता कंपनी CEAT Limited के शेयरों में सोमवार, 9 दिसंबर को 7.7 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस बढ़त के पीछे कंपनी द्वारा Michelin के साथ एक महत्वपूर्ण सौदे का ऐलान है, जिसके तहत CEAT ने Michelin के Camso ब्रांड के ऑफ-हाइवे कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बायस टायर और ट्रैक्स व्यवसाय को 225 मिलियन डॉलर (करीब 1,905 करोड़ रु) में खरीदने का समझौता किया है।

CEAT के शेयरों की कीमत Rs 3334.80 तक पहुंच गई, जबकि यह पहले Rs 3270 पर खुले थे। इसके साथ ही Rs 3095.70 पर पिछले सत्र में बंद हुए थे।

CEAT की रणनीति और भविष्य की दिशा

Investec, Axis Capital, और IIFL जैसी प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने CEAT पर कितना दिया टारगेट

CEAT के इस कदम से कंपनी की स्पेशियाल्टी टायर सेगमेंट में तेजी से विकास होने की संभावना जताई जा रही है। Investec, Axis Capital, और IIFL जैसी प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयरों पर BUY रेटिंग दी है और आगामी सालों में अच्छा रिटर्न मिलने का अनुमान जताया है।

Investec ने Rs 3750 का टारगेट प्राइस दिया है और इसे कंपनी के लिए एक पॉजिट कदम मानते हुए कहा कि यह डील कंपनी के विकास को गति देगा।

Axis Capital ने Rs 3450 का टारगेट प्राइस रखा है और कहा कि यह सौदा उचित मूल्य पर हुआ है और कंपनी के लिए अच्छा मौका हो सकता है।

IIFL ने Rs 4000 का टारगेट प्राइस दिया है और इसे कंपनी के लिए EPS में बढ़ोतरी और रे-रेटिंग के लिए एक मजबूत कारण बताया है।

CEAT का शेयर प्राइस हिस्ट्री

  • सीईएटी लिमिटेड ने पिछले एक सप्ताह में 0.47% और पिछले दो सप्ताह में 8.61% की बढ़ोतरी दर्ज की है।
  • पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 10.99% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि तीन महीने में 8.14% का उछाल देखने को मिला है।
  • YTD (Year to Date) आधार पर कंपनी के शेयरों में 26.72% की बढ़ोतरी हो चुकी है।
  • एक साल, दो साल, तीन साल, पांच साल, और दस साल के आधार पर सीईएटी के शेयरों में क्रमशः 39.06%, 64.77%, 175.26%, 219.40%, और 261.14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

CEAT डिविडेंड और बोनस इतिहास

इस वर्ष, CEAT ने Rs 30 का डिविडेंड घोषित किया है, जबकि इससे पहले कंपनी ने 2020 में Rs 12, 2021 में Rs 18, 2022 में Rs 3, और 2023 में Rs 12 का डिविडेंड दिया था। हालांकि, CEAT ने अपने शेयरधारकों के लिए कभी बोनस की घोषणा नहीं की है।

CEAT डिविडेंड यील्ड

वर्तमान बाजार मूल्य पर CEAT की डिविडेंड यील्ड 0.97% है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article