'पाकिस्तानी झंडे वाली सामग्रियों को तुरंत हटा दें...', CCPA का ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस

India Pakistan Tension: उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने अमेजन इंडिया और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी कर उन्हें अपने मंच से पाकिस्तानी झंडे वाले उत्पाद हटाने का निर्देश दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ऐसी असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

India Pakistan Tension: उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने अमेजन इंडिया और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी कर उन्हें अपने मंच से पाकिस्तानी झंडे वाले उत्पाद हटाने का निर्देश दिया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ecommerce

ई-कॉमर्स कंपनियां

प्रह्लाद जोशी ने क्या कुछ कहा?

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने यूबाय इंडिया, एट्सी, द फ्लैग कंपनी और द फ्लैग कॉरपोरेशन को भी नोटिस भेजकर कहा कि पाकिस्तानी झंडों और संबंधित सामान की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रह्लाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऐसी असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-कॉमर्स मंचों को निर्देश दिया जाता है कि वे ऐसी सभी सामग्री को तुरंत हटा दें और राष्ट्रीय कानूनों का पालन करें।

End of Feed