बिजनेस

CCI ने हल्दीराम स्नैक्स और हल्दीराम फूड्स के अधिग्रहण को दी मंजूरी, शेयरधारकों को 56% और 44% की मिलेगी हिस्सेदारी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 4, 2023, 05:21 PM IST

Haldiram Snacks: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने हल्दीराम स्नैक्स और हल्दीराम फूड्स के FMCG बिजनेस को हल्दीराम स्नैक्स फूड में अलग करने मंजूरी दी है। अब हल्दीराम स्नैक्स फूड में हल्दीराम स्नैक्स और हल्दीराम फूड्स के मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 56% और 44% हिस्सेदारी के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावित हिस्सेदारी ले पाएंगे।

Image

Haldiram Snacks: हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड।

Photo : BCCL

Haldiram Snacks: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने हल्दीराम स्नैक्स और हल्दीराम फूड्स के FMCG बिजनेस को हल्दीराम स्नैक्स फूड में अलग करने मंजूरी दी है। अब हल्दीराम स्नैक्स फूड में हल्दीराम स्नैक्स और हल्दीराम फूड्स के मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 56% और 44% हिस्सेदारी के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावित प्रस्तावित हिस्सेदारी ले पाएंगे।।

इस तरह के प्रोडक्ट बनाता है हल्दीराम

हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड (एचएसपीएल/हल्दीराम स्नैक्स) भारत में पैकेज्ड खाद्य उत्पादों जैसे स्नैक्स, नमकीन, मिठाई, खाने के लिए तैयार/पूर्व-मिश्रित भोजन, फ्रोजेन फ़ूड, बिस्कुट, गैर-कार्बोनेटेड पेय पदार्थ, पास्ता बनाता और बेचता है। HSPL का मुख्यालय दिल्ली में है और इसका संचालन मुख्य रूप से मनोहर अग्रवाल और मधु सूदन अग्रवाल (दिल्ली परिवार) करती है।

इंटरनेशनल में भी है बिजनेस

हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (एचएफआईपीएल/हल्दीराम फूड्स) इसी तरह स्नैक्स, नमकीन, मिठाई, खाने के लिए तैयार/पूर्व-मिश्रित भोजन, बिस्कुट, कुकीज़, गैर-कार्बोनेटेड पेय, पास्ता जैसे पैकेज्ड खाद्य उत्पादों का निर्माण और वितरण का व्यवसाय करती है। एचएफआईपीएल का मुख्यालय नागपुर में है और इसका संचालन मुख्य रूप से कमलकुमार शिवकिसन अग्रवाल (नागपुर परिवार) द्वारा किया जाता है।

कई ईकाईयां मौजूद

हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड (एचएसएफपीएल/हल्दीराम स्नैक्स फूड) एक नई निगमित इकाई है, जो वर्तमान में किसी व्यवसाय का संचालन नहीं करती है। प्रस्तावित लेन-देन के बाद, एचएसएफपीएल, एफएमसीजी का व्यवसाय करेगा, जो वर्तमान में क्रमशः एचएफआईपीएल और एचएसपीएल द्वारा किये जाते हैं। एफएमसीजी व्यवसाय में सामूहिक रूप से एचएसपीएल और एचएफआईपीएल और उनकी संबंधित सहायक/सहयोगी कंपनियों द्वारा वर्तमान में किए जाने वाले एफएमसीजी व्यवसाय शामिल होंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article