PF पर बढ़ गया है ब्याज, कहीं आपने तो नहीं कर रखी ये गलती, तुरंत करे चेक

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 30, 2023, 07:48 AM IST

EPF Interest Rate Hike, How to transfer the PF Amount: केंद्रीय न्यास बोर्ड (CBT) ने 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इसके पहले 2021-22 के लिए ईपीएफ खाताधारकों को 8.10 फीसदी ब्याज मिल रहा था। PF अकाउंट की राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा सकता है।

EPF Interest Rate Hike, How to transfer the PF Amount: करीब तीन साल बाद EPF खाते पर बढ़ा हुआ ब्याज मिलेगा। केंद्रीय न्यास बोर्ड (CBT) ने 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इसके पहले 2021-22 के लिए ईपीएफ खाताधारकों को 8.10 फीसदी ब्याज मिल रहा था। ऐसे में 2022-23 में पीएफ खाताधारकों को 0.05 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय जल्द ही नोटिफिकेशन की प्रक्रिया को भी पूरी कर सकता है। लेकिन एक गलती आपको ज्यादा ब्याज का फायदा लेने से दूर कर सकती हैं। ऐसे में यह बेहद जरुरी है कि आप एक बार अपना EPF अकाउंट जरुर चेक कर लें।

epfo interest rate

ऐसे ट्रांसफर करें PF का पैसा

चेक करें आपके अकाउंट के खाते मर्ज हैं या नहीं

End of Feed