कैश रिच मुकेश अंबानी को क्यों लेना पड़ रहा कर्ज, जानें अब कहां लगाएंगे पैसा

Reliance To Take More Loan: रिलायंस नए कर्ज का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और अपनी न्यू एनर्जी और टेलीकॉम बिजनेसों का विस्तार करने के लिए करेगी। आरबीआई ने रिलायंस को जो अनुमति दी है उसके पीछे मेन फैक्टर था कि लोन की राशि आरबीआई द्वारा तय की गई लिमिट से अधिक थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस को पड़ी लोन की जरूरत
  • रिलायंस की है मजबूत क्रेडिट रेटिंग
  • कैश फ्लो भी है शानदार

Reliance To Take More Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं, को वित्त वर्ष 2022-23 में जुटाए गए 3 अरब डॉलर (24618 करोड़ रु) के अलावा और 2 अरब डॉलर (16412 करोड़ रु) का कर्ज लेने की अनुमति दी है।

Reliance To Take More Loan

रिलायंस लेगी हजारों करोड़ का लोन

रिलायंस एक कैश-रिच कंपनी है, यानी एक ऐसी कंपनी जिसके पास काफी कैश है। रिलायंस के पास 2023 की मार्च तिमाही के आखिर में 74,708 करोड़ रु का कैश और कैश इक्विवैलेंट था। फिर भी कंपनी को अब कर्ज लेना पड़ रहा है। आगे जानिए क्यों।

End of Feed