बिजनेस

CapitalNumbers Infotech IPO: सुस्त रही कैपिटलनंबर्स इंन्फोटेक की लिस्टिंग, सिर्फ 4 फीसदी प्रीमियम पर की शेयर बाजार में शुरुआत

CapitalNumbers Infotech IPO Listing: सोमवार 27 जनवरी को कैपिटलनंबर्स इंन्फोटेक की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गयी। इसकी लिस्टिंग BSE के SME पर हुई। शेयर की लिस्टिंग कुछ खास नहीं रही।

Image

हो गयी कैपिटलनंबर्स इंन्फोटेक की लिस्टिंगX

KEY HIGHLIGHTS
  • हो गयी कैपिटलनंबर्स इंन्फोटेक की लिस्टिंग
  • 4 फीसदी पर शुरुआत
  • 669.30 करोड़ रु है MCap

CapitalNumbers Infotech IPO Listing: सोमवार 27 जनवरी को कैपिटलनंबर्स इंन्फोटेक की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गयी। इसकी लिस्टिंग BSE के SME पर हुई। शेयर की लिस्टिंग कुछ खास नहीं रही। 263 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी का शेयर 11 रु या 4.18 फीसदी की मजबूती के साथ 274 रु पर लिस्ट हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 669.30 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

कितना सब्सक्राइब हुआ IPO

आईपीओ को 130 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। आईपीओ के जरिए टेक्निकल एडवांस्टमेंट्स और बिजनेस डेवलपमेंट्स के लिए फंड जुटाया गया और वैश्विक स्तर पर डिजिटल कंसल्टेंसी और आईटी इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रदान के लिए भी इस फंड का यूज किया जाएगा।

आईपीओ में 32.2 लाख नए शेयरों के साथ ही 84.7 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे गए। हालांकि लिस्टिंग से पहले, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 45 रुपये के जीएमपी के साथ कारोबार कर रहे थे। 263 रुपये के ऊपरी मूल्य बैंड को ध्यान में रखते हुए, शेयर के इश्यू प्राइस से 17% प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध होने की उम्मीद थी। मगर ऐसा नहीं हुआ।

क्या करती है कंपनी

कैपिटलनंबर्स इन्फोटेक डिजिटल कंसल्टेंसी और आईटी इंजीनियरिंग सर्विसेज देती है, जहां यह दुनिया भर की कंपनियों और स्टार्टअप को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। इसकी सर्विसेज डिजिटल इंजीनियरिंग, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड इंजीनियरिंग समेत अन्य एडवांसिंग टेक्नोलॉजी के अनुरूप हैं।

कंपनी के पास दुनिया भर में 250 से अधिक ग्राहकों की सेवा करने के लिए 500 से अधिक आईटी प्रोफेशनल और सलाहकार हैं, जो पूरे भारत में विभिन्न स्थानों से सेवाएं प्रदान करते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article