Capital Infra Trust InvIT IPO GMP vs Quadrant Future Tek IPO GMP: मंगलवार 7 जनवरी से दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक (Quadrant Future Tek) और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट (Capital Infra Trust InvIT) के आईपीओ शामिल हैं। ये दोनों ही आईपीओ 09 जनवरी को बंद होंगे। जबकि इन दोनों कंपनियों की लिस्टिंग BSE-NSE पर एक साथ 14 जनवरी को होगी। बता दें कि ये दोनों ही मेनबोर्ड के आईपीओ हैं। यदि आप इनमें से किसी आईपीओ में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो पहले इनका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) चेक कर लें।
कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट आईपीओ जीएमपी बनाम क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ जीएमपी
ये भी पढ़ें -
Capital Infra Trust InvIT IPO GMP
Capital Infra Trust InvIT के IPO को पहले दिन कुल 39 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 99-100 रु है। इसके मुकाबले आईपीओ वॉच के अनुसार कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) जीरो है। आईपीओ में लॉट साइज 150 शेयरों की है। यानी कम से कम 150 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Quadrant Future Tek IPO GMP
Quadrant Future Tek के IPO को पहले दिन 15.86 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 275-290 रु है। इसके मुकाबले आईपीओ वॉच के अनुसार कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 210 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग मौजूदा जीएमपी के आधार पर 72.4 फीसदी प्रीमियम के साथ 500 रु पर हो सकती है।
आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है। यानी कम से कम 50 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
