बिजनेस

Canara Bank Q3 Results: केनरा बैंक का तीसरी तिमाही में गजब मुनाफा, लेकिन शेयर में गिरावट

Canara Bank Q3 Results: केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आय 11.7 प्रतिशत बढ़कर 36,114 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 32,334 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, बैंक का शुद्ध नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनएनपीए) अनुपात दिसंबर, 2024 तक 0.89 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर, 2023 तक 1.32 प्रतिशत था।

Image

Canara Bank Q3 results

Canara Bank Q3 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 12.25 प्रतिशत बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये रहा है। बैंक का गत वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में मुनाफा 3,656 करोड़ रुपये रहा था। बता दें कि केनरा बैंक का शेयर आज 5.28% की गिरावट के साथ 91.78 रुपये पर ट्रैड कर रहा है।

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आय 11.7 प्रतिशत बढ़कर 36,114 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 32,334 करोड़ रुपये थी। बैंक की 31 दिसंबर, 2024 तक ग्रोस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) अनुपात 3.34 प्रतिशत रहा, जो 31 दिसंबर, 2023 तक 4.39 प्रतिशत था।

इसके अलावा, बैंक का शुद्ध नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनएनपीए) अनुपात दिसंबर, 2024 तक 0.89 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर, 2023 तक 1.32 प्रतिशत था।

एसेट क्वालिटी में सुधार

केनरा बैंक के एसेट क्वालिटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ग्रोस नॉन परफॉर्निंग एसेट (एनपीए) अनुपात दिसंबर 2024 तक कुल अग्रिमों का 3.34 प्रतिशत रह गया, जबकि दिसंबर 2023 में यह 4.39 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए अनुपात इसी अवधि के दौरान 1.32 प्रतिशत से घटकर 0.89 प्रतिशत रह गया, जो खराब ऋणों के बेहतर प्रबंधन को दर्शाता है।

संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार के बावजूद, बैंक के प्रावधान और आकस्मिकताएं वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 2,398.25 करोड़ रुपये हो गईं, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 1,898.91 करोड़ रुपये थीं।

वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद दोपहर 2:45 बजे बीएसई पर केनरा बैंक के शेयर 92.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article