ग्रामीण भारत में AI क्रांति के लिए 1000 करोड़ का होगा निवेश! कैल्कुलस ग्रुप और HRDS INDIA ने मिलाया हाथ

ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति लाने के लिए कैल्कुलस ग्रुप और HRDS INDIA ने ₹1000 करोड़ की साझेदारी की है। इस पहल के तहत AI और IoT आधारित स्मार्ट तकनीकों से 7 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। कैल्कुलस ग्रुप, जो स्मार्ट बिजनेस समाधान प्रदान करने के लिए जाना जाता है, इस समझौते के तहत HRDS INDIA की ग्रामीण विकास प्रोजेक्टओं को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • AI-सक्षम स्वच्छता और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर
  • 7 करोड़ परिवार होंगे लाभान्वित
  • भारत को तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Rural India AI Development: ग्रामीण भारत के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से, वैश्विक तकनीकी कंपनी कैल्कुलस ग्रुप ने HRDS INDIA के साथ ₹1000 करोड़ ($120 मिलियन USD) के समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य एआई द्वारा ग्रामीण विकास के प्रोजेक्ट को बढ़ावा देना है। इससे देश के सबसे वंचित समुदायों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जा सके। कैल्कुलस ग्रुप, जो स्मार्ट बिजनेस समाधान प्रदान करने के लिए जाना जाता है, इस समझौते के तहत HRDS INDIA की ग्रामीण विकास प्रोजेक्टओं को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। यह ग्रुप एआई-सक्षम स्वच्छता समाधान (Sanitary Ware) के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और अब ग्रामीण पुनर्वास और आवास विकास की दिशा में भी योगदान देगा।

calculus group and hrds india join hands for rs 1000 crore ai revolution in rural india

AI-सक्षम स्वच्छता और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर – गांवों में अत्याधुनिक तकनीक का विस्तार

इस साझेदारी के तहत, आईओटी-सक्षम बुनियादी ढांचा, स्मार्ट स्वच्छता सुविधाएं, और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे 7 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह प्रोजेक्ट वैश्विक स्तर पर यह दिखाएगा कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को कम करने में एक प्रभावी साधन बन सकता है।

End of Feed