रूठे FII की होगी वापसी! टैक्स नियमों में ढील के लिए अध्यादेश को कैबिनेट का समर्थन : रिपोर्ट

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों (FII) ने 2026 में रिकॉर्ड बिकवाली की है। विदेशी निवेशकों को रिझाने के लिए सरकार टैक्स नियमों में ढील दे सकती है। इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट ने एक अध्यादेश का समर्थन किया है।

इस साल के शुरुआती 5 महीनों में ही FII ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा की निकासी की है। भारतीय शेयर बाजार मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया के टॉप 5 बजारों से बाहर हो गया है। ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के बाजार भी मार्केट कैप के लिहाज से भारत से आगे निकल गए हैं। फिलहाल, भारतीय बाजार एशिया में सबसे खराब परफॉर्म करने वाले बाजारों में शामिल है। इन हालात को देखते हुए सरकार विदेशी निवेशकों को रिझाने की तैयारी कर रही है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में विदेशी निवेशकों को टैक्स में ढील देने के लिए एक अध्यादेश का समर्थन किया है।

FII LTCG

FII को रिझाने के लिए सरकार उठा सकती है बड़ा कदम

रुपये पर दबाव के बीच सरकार का बड़ा कदम

विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कुछ श्रेणियों की प्रतिभूतियों (Securities) में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों (FII/PFI) के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाने संबंधी अध्यादेश (Ordinance) का समर्थन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल वित्त मंत्रालय के इस प्रस्ताव का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, इसे विदेशी निवेशकों को रिझाने के साथ ही रुपये को मजबूती देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

End of Feed