DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का 2% बढ़ा DA, कैबिनेट ने लगाई मुहर, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सरकार के इस कदम से देश के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

DA Hike Update: केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA Hike) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिए गए इस फैसले का फायदा देश के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों (Pension Holders) को मिलेगा। पेंशनर्स के लिए इसे महंगाई राहत (DR) कहा जाता है। यह बढ़ोतरी AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के पिछले 12 महीनों के औसत आंकड़ों के आधार पर की गई है।

DA Hike

देरी की वजह

आमतौर पर सरकार होली के आसपास डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर देती है, लेकिन इस बार घोषणा में हुई देरी ने कर्मचारियों के बीच काफी बेचैनी पैदा कर दी थी। साल 2016 में सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद यह पहली बार है जब डीए के ऐलान में इतना वक्त लगा। जानकारों का मानना है कि इस देरी के पीछे दो मुख्य कारण हो सकते हैं पहला, सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की तैयारी और ट्रांजिशन प्रक्रिया। दूसरा, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ता वित्तीय दबाव। हालांकि, अब इस फैसले से कर्मचारियों की सभी आशंकाएं दूर हो गई हैं।

End of Feed