बिजनेस

Byju's ने फिर शुरू की छंटनी, इस बार 1000 कर्मचारियों की गई नौकरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 20, 2023, 08:09 AM IST

Byju's Lays-off: भारत की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप बायूजस (Byju's) ने अपने सभी डिपार्टमेंट में 500 से 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है।

Image

एडटेक स्टार्टअप बायूजस

Byju's Lays-off: भारत की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप बायूजस (Byju's) ने अपने सभी डिपार्टमेंट में 500 से 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को पर्सनल मीटिंग को और फोन कॉल के जरिए निकाला गया है। सबसे अधिक कर्मचारियों की छंटनी प्लेटफॉर्म टीमों, ब्रांड टीम, मार्केटिंग टीम, बिजनेस टीम, प्रोडक्ट और टेक टीम में की गई है। कर्मचारियों के मुताबिक कटेंट टीम के लोगों को आधिकारिक HR पोर्टल पर खुद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।"

सीनियर मैनेजर की भी हुई छंटनी

एक अन्य सूत्र ने कहा कि करीब 50-60 प्रतिशत सेल्स टीम को तिमाही असेसमेंट के बाद PIP (परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट प्लान) पर रखा गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कुछ सीनियर मैनेजर की भी छंटनी हुई है। जब BYJU’S से सिलसिले में जवाब मांगा गया तो उसने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

जारी किया नोटिस

छंटनी की यह खबर ऐसे समय में आई है, जब BYJU'S ने बीते 6 जून को न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और लेंडर्स पर "शिकारी रणनीति" में शामिल होने का आरोप लगाया था। किसी भारतीय कंपनी की ओर से यह इस तरह संभवत: पहली कार्रवाई थी। BYJU's ने अपने लेनदारों में से एक (रेडवुड) को लेंडर्स के रूप में अयोग्य घोषित करते हुए एक नोटिस भी जारी किया है।

ये है मामला

बायजूस ने न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में 1.2 बिलियन डॉलर के टर्म लोन B (TLB) में तेजी लाने को चुनौती देते हुए एक मुकदमा दायर किया है। हालांकि लेंडर्स के एक समूह ने कहा कि बायजूस की इस याचिका में कोई दम नहीं है। BYJU’S ने नवंबर 2021 में लोन के जरिए 1.2 अरब डॉलर लोन जुटाए थे, जिसके करीब 85 प्रतिशत हिस्से पर लेंडर्स का स्वामित्व है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article