घर खरीदना हुआ और महंगा! 5 साल में 59% बढ़े दाम, जानें कीमतों में इतनी तेजी क्यों?

घर खरीदना काफी महंगा हो गया है। इसलिए बहुत सारे लोग चाहकर भी अपना घर नहीं खरीद पा रहे हैं।

घर खरीदना अब आम लोगों की पहुंच से बाहर निकल गया है। मेट्रो से लेकर छोटे शहरों में कीमत तेजी से बढ़ी है। एनारॉक के अनुसार, पिछले 5 सालों में घरों की कीमतों में औसत 59% की बड़ी बढ़ोतोरी हुई है। वहीं, 2021 से 2025 के बीच निर्माण लागत करीब 34% बढ़ी।रिपोर्ट के अनुसार, अवासीय प्रॉपर्टी की औसत बिक्री कीमत 2021 में ₹5,826 प्रति वर्ग फीट से बढ़कर 2025 में ₹9,260 प्रति वर्ग फीट हो गई। इसी अवधि के दौरान, एक स्टैंडर्ड-प्लस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की औसत निर्माण लागत ₹2,681 प्रति वर्ग फीट से बढ़कर ₹3,604 प्रति वर्ग फीट पहुंच गई। इसके परिणामस्वरूप, रिहायशी मकानों की कीमतों में लगभग 12% की वार्षिक दर (CAGR) से बढ़ोतरी हुई, जबकि निर्माण लागत में यह वार्षिक वृद्धि 6.9% रही।

Youth in Real estate

घरों की कीमत

घरों की कीमत इतनी तेजी से क्यों बढ़ी?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में घरों की कीमतों में हुई कुल बढ़ोतरी का करीब 66% हिस्सा निर्माण लागत से जुड़ा है, जबकि बाकी 34% बढ़ोतरी के पीछे जमीन की बढ़ती कीमत, डेवलपर मार्जिन और मांग-आपूर्ति की स्थिति जैसे कारक हैं। Anarock के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से H1 2026 के बीच टॉप-7 शहरों में जमीन की कीमतों में करीब 50% से 120% तक की बढ़ोतरी हुई है। NCR और बेंगलुरु में जमीन की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इस अवधि में NCR में जमीन की कीमतें करीब 70-130%, जबकि बेंगलुरु में 60-120% तक बढ़ीं।

End of Feed