IHCL Share Price Target 2025: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इंडियन होटल्स पर 'BUY' रेटिंग बनाए रखी है, जो कि टाटा ग्रुप की कंपनी है। जेफरीज ने इसके शेयर के लिए 1,000 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। जबकि सोमवार को इंडियन होटल्स का शेयर 793.1 रु पर बंद हुआ है। यानी अगर ये शेयर 1000 रु तक जाता है तो आराम से निवेशकों को 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। जेफरीज ने कहा है कि इंडियन होटल्स के EBITDA नंबर उम्मीदों के अनुरूप रहे। घरेलू रेवपर (उपलब्ध कमरे पर राजस्व) में साल-दर-साल 13% की वृद्धि हुई, जबकि अंतर्राष्ट्रीय रेवपर में साल-दर-साल 9% की वृद्धि हुई।
IHCL के लिए BUY कॉल
ये भी पढ़ें -
आगे भी अच्छे फाइनेंशियल रिजल्ट की उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि इंडियन होटल्स के आगे के अनुमान से वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के लिए मांग में मजबूती जारी रहने का संकेत मिलता है, जो बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजनों, लोकल शादियों और ट्रेवल से प्रेरित है।
फर्म ने कहा कि ताज सैट्स के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 18% की वृद्धि हुई, जबकि नए बिजनेस के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 40% की वृद्धि हुई।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- आज इंडियन होटल्स का शेयर 2.54 फीसदी गिरा
- बीते 5 दिनों में ये 4.15 फीसदी ऊपर गया है
- एक महीने में शेयर में 7.13 फीसदी की कमजोरी आई है
- 6 महीनों में ये 28 फीसदी और एक साल में 34.12 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
