बिजनेस

Coal India Share Target: कोल इंडिया के शेयर में निवेश की सलाह, 520 रु है टार्गेट प्राइस

Coal India Share Price Target: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कोल इंडिया के शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। इसके लिए टार्गेट 520 रु का है।

Image

कोल इंडिया के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कोल इंडिया के लिए BUY कॉल
  • 520 रु का है टार्गेट प्राइस
  • मौजूदा स्तर है 455.20 रु

Coal India Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सरकारी कंपनी कोल इंडिया के शेयर को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म ने कोल इंडिया के शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। कोल इंडिया के शेयर का मौजूदा भाव 455.20 रु है। वहीं मोतीलाल ओसवाल ने कोल इंडिया के शेयर के लिए 520 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से 14 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। बता दें कि सोमवार को कोल इंडिया का शेयर 6.75 रु या 1.51 फीसदी की मजबूती के साथ 455.20 रु पर बंद हुआ है।

ये भी पढ़ें -

कोल इंडिया के उत्पादन में बढ़ोतरी

1 मार्च 2024 को, कोल इंडिया ने फरवरी 2024 महीने और अप्रैल 2023-फरवरी 2024 की अवधि के लिए अपने प्रोडक्शन के आंकड़े पेश किए थे। कोल इंडिया ने बताया कि FY24 में कंपनी का कोयला उत्पादन बढ़कर 685.1 मिलियन मीट्रिक टन (एमटी) हो गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के दौरान 619.7 मीट्रिक टन रहा था।

फरवरी 2024 के महीने में, कोल इंडिया का उत्पादन 74.8 मीट्रिक टन रहा, जबकि फरवरी 2023 में इसका उत्पादन 68.8 मीट्रिक टन रहा था।

डिविडेंड का किया ऐलान

कोल इंडिया ने FY23-24 के लिए 5.25 रुपये प्रति शेयर के दूसरे इंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया था। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी, 2024 तय की गई थी। इस डिविडेंड की पेमेंट 12 मार्च 2024 तक की जाएगी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article