बिजनेस

Harsh Goenka : हर्ष गोयनका की यह सलाह हुई वायरल, बताया कि कैसे डर के समय असली हीरो बनते हैं करोड़पति!

Harsh Goenka Portfolio: RPG चेयरमैन हर्ष गोयनका ने हालिया बाजार गिरावट पर मजेदार अंदाज में गंभीर निवेश सलाह दी है। उन्होंने शेयर बाजार की तुलना बॉलीवुड स्टार्स से करते हुए बताया कि असली निवेशक वही होता है जो गिरावट के समय घबराता नहीं, बल्कि समझदारी से पोर्टफोलियो तैयार करता है।

Image

पैनिक मत करो, निवेश करो – शेयर बाजार के असली हीरो बनो, गोयनका की सीख

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हर्ष गोयनका ने Sensex की तुलना "सलमान खान और उदय चोपड़ा" से की
  • बाजार की गिरावट को बताया "क्लियरेंस सेल", जहां क्वालिटी स्टॉक्स सस्ते में मिलते हैं।
  • "लॉन्ग टर्म सोचो, शॉर्ट टर्म मत रोओ" पैनिक में गलत फैसले नहीं लें।

Harsh Goenka Portfolio: RPG एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भारतीय शेयर बाजार की हालिया अस्थिरता पर हास्य से भरा मगर जागरुक भरा संदेश दिया है। उन्होंने बाजार की तुलना फिल्मी सितारों सलमान खान और उदय चोपड़ा से करते हुए लिखा, "मार्केट्स आजकल फुल ड्रामा में हैं – एक दिन सलमान खान, अगले दिन उदय चोपड़ा बन जाता है। सेंसेक्स को गजब के मूड स्विंग्स हो रहे हैं!" "गिरावट में क्वालिटी स्टॉक्स मिलते हैं, पर लोग डर में गलत फैसले करते हैं"

गोयनका ने शेयर गिरने की तुलना क्लियरेंस सेल से की और कहा कि यही समय होता है जब अच्छे स्टॉक्स सस्ते में मिलते हैं, लेकिन लोग डरकर गलत क्वालिटी के स्टॉक्स बेच देते हैं। उन्होंने लिखा कि, "जब प्राइसेज़ गिरती हैं, क्वालिटी स्टॉक्स क्लियरेंस सेल में मिलती है — लेकिन लोग पैनिक में अंडरवियर भी बेच देते हैं!" "जब मार्केट रैली करता है, तो पोर्टफोलियो भी डिस्को करने लगता है।"

"लॉन्ग टर्म सोचो, शॉर्ट टर्म मत रोओ" — निवेशकों के लिए संदेश

अपने मजाकिया लहज़े को निवेश सलाह में बदलते हुए उन्होंने लिखा कि "इनवेस्टिंग का असली हीरो वो है जो पैनिक में पॉपकॉर्न नहीं, पोर्टफोलियो खरीदता है।" "लॉन्ग टर्म सोचो, शॉर्ट टर्म मत रोओ।"

बाजार में गिरावट का हाल: सेंसेक्स 1200 अंक टूटा

25 अप्रैल, शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई। सेंसेक्स दिन के दौरान लगभग 1,200 अंकों की गिरावट के साथ 78,606 तक गिरा। अंत में यह 589 अंक नीचे, 79,212.53 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 400 अंक तक गिरा और अंततः 207 अंकों की गिरावट के साथ 24,039.35 पर बंद हुआ। हर्ष गोयनका की पोस्ट निवेशकों को याद दिलाती है कि बाजार की गिरावट में पैनिक नहीं, प्लानिंग की ज़रूरत होती है। लॉन्ग टर्म दृष्टिकोण और क्वालिटी पोर्टफोलियो ही असली सफलता की कुंजी है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article