यूपी में बिजनेस का मौका, 43 इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल प्लॉट्स की इस दिन होगी मेगा ई-नीलामी, करें आवेदन

Commercial Plots, Industrial Plots Auction In UP: UPSIDA उत्तर प्रदेश में 43 इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल प्लॉट्स के लिए मेगा ई-नीलामी करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य इंटरप्रेन्योरर्स और निवेशकों के लिए अवसरों का विस्तार करना है। बरेली, प्रयागराज और उन्नाव जैसे जिलों में उपलब्ध प्लॉट्स का उपयोग विभिन्न वेंचर के लिए किया जा सकता है।

Commercial Plots, Industrial Plots Auction In UP: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) राज्य भर में 43 इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल प्लॉट्स की मेगा ई-नीलामी की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए तैयार है। इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल प्लॉट्स की मेगा ई-नीलामी इंटरप्रेन्योरर्स और निवेशकों के लिए अवसरों का विस्तार करने की योगी सरकार की योजना का एक हिस्सा है। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई, जिसकी ई-नीलामी 25 अक्टूबर को होगी।

commercial plots, industrial plots  Auction in UP

यूपी में बिजनेस वेंचर ओपन करने के लिए होगी ई-नीलामी (प्रतीकात्मक तस्वीर-Canva)

यहां मिलेंगे कॉमर्शियल प्लॉट्स

इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक आगामी ई-नीलामी से बरेली, जालौन, बाराबंकी, प्रयागराज, मुरादाबाद और उन्नाव में ट्रांस गंगा सिटी जैसे इलाको में कॉमर्शियल प्लॉट्स उपलब्ध होंगे। इस प्रक्रिया के जरिये उपलब्ध कराए जाने वाले फ्लॉट्स का उपयोग वेयरहाउसिंग, होटल, ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, पेट्रोल पंप और अस्पताल समेत कई तरह के बिजनेस वेंचर के लिए किया जा सकता है।

End of Feed