बजट 2026

Budget 2025: बजट में सोने पर आयात शुल्क बढ़ा तो क्या होगा, कीमतों में कितना होगा उछाल

Gold import duty, WGC recommendations: WGC ने सरकार को बजट 2025-26 में सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि इससे तस्करी और घरेलू कीमतें बढ़ सकती हैं। पिछले साल आयात शुल्क कम करने से उद्योग को संगठित होने और घरेलू बाजार में सुधार का मौका मिला।

Image

सोने पर इंपोर्ट।

Industry suffers loss due to increase in import duty on gold: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने 2025-26 के आगामी बजट से पहले सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने के खिलाफ चेतावनी दी है। WGC के भारत क्षेत्रीय सीईओ सचिन जैन ने कहा, "आगामी बजट में आयात शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि से तस्करी में वृद्धि हो सकती है, घरेलू सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं और उद्योग को पीछे धकेल सकती है।"

2024 के बजट में घटाया गया था आयात शुल्क

पिछले साल जुलाई में पेश बजट 2024 में सरकार ने सोने पर कुल कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी थी। WGC ने बताया कि इस कदम से अवैध आयात में कमी आई आधिकारिक चैनल स्थिर हुए और घरेलू खरीदारी में सुधार हुआ। इससे उद्योग अधिक संगठित और पारदर्शी हो गया है।

सोना उद्योग का भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान

सोना उद्योग भारत की GDP में लगभग 1.3% का योगदान देता है और लगभग 20-30 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है। सचिन जैन ने कहा, "यह आवश्यक है कि सरकार, उद्योग और वित्तीय संस्थान मिलकर इस सकारात्मक प्रगति को बनाए रखें। सही नीतियों और सहयोग से सोना उद्योग भारत की आर्थिक वृद्धि और समृद्धि में अहम योगदान दे सकता है।"

बजट सत्र और महत्वपूर्ण घोषणाएं

बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 4 अप्रैल को समाप्त होगा। 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शेष समय के लिए यह बजट एक महत्वपूर्ण आर्थिक दिशा प्रदान करेगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article