8th Pay Commission: फिलहाल नहीं आएगा 8वां वेतन आयोग, सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 23, 2024, 11:15 AM IST

8th Pay Commission Latest Update: लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है। सातवें वेतन आयोग का गठन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 28 फरवरी, 2014 को किया था।

8th Pay Commission Latest Update: बजट 2024 के पेश होने से पहले सरकारी कर्मचारियों को जोरदार झटका लगा है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में कहा है कि फिलहाल आठवें वेतन आयोग को लाने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि जून 2024 में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए दो सिफारिशें प्राप्त हुई थीं, लेकिन फिलहाल सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

8th Pay Commission Latest Update

कब लागू हुई थीं 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें

केंद्रीय वेतन आयोग का गठन आम तौर पर हर 10 साल में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और लाभों की समीक्षा और संशोधन की सिफारिश करने के लिए किया जाता है। ये सिफारिशें मुद्रास्फीति और अन्य बाहरी चीजों को ध्यान में रखकर की जाती हैं। सातवें वेतन आयोग का गठन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 28 फरवरी, 2014 को किया था। आयोग ने 19 नवंबर 2015 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी और 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी, 2016 को लागू हुई थीं।

End of Feed