MSME: कर्ज गारंटी योजना मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा, कस्टम ड्यूटी में कटौती का ये होगा फायदा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 24, 2024, 04:41 PM IST

MSME: विशेषज्ञों ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि स्पैन्डेक्स, चमड़ा और समुद्री सामान जैसे सामान पर सीमा शुल्क कम करने से उद्योग को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना और ई-कॉमर्स केंद्र की स्थापना जैसी बजट घोषणाओं से घरेलू विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

MSME: तमाम वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती, एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना और ई-कॉमर्स केंद्र की स्थापना जैसी बजट घोषणाओं से घरेलू विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि स्पैन्डेक्स, चमड़ा और समुद्री सामान जैसे सामान पर सीमा शुल्क कम करने से उद्योग को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन सुधीर सेखरी ने कहा कि परिधान उद्योग आईजीसीआर (रियायती दरों पर वस्तुओं का आयात) के तहत ट्रिम्स और एम्बेलिशमेंट की सूची का विस्तार करने की सराहना करता है, जिससे तैयार कपड़ों की निर्यात खेप (शिपमेंट) को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

MSME

ऋण गारंटी योजना

सेखरी ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना के तहत सीमा में वृद्धि, सभी औपचारिक क्षेत्रों में नए प्रवेशकों को 15,000 रुपये तक एक महीने का वेतन प्रदान करना, नए विनिर्माण कर्मचारियों के लिए चार साल तक ईपीएफओ अंशदान और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को उन्नत करना परिधान उद्योग को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेगा।

End of Feed