बजट 2026

Budget 2025: मंत्री का विभिन्न पक्षों के साथ बजट पूर्व परामर्श छह दिसंबर से होगा

Budget 2025: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नीतिगत दिशा प्रदान करेगा। बजट पूर्व परामर्श 30 दिसंबर को भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों और सामाजिक क्षेत्र, विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य के दिग्गजों के साथ परामर्श के साथ समाप्त होगा।

Image

Finance Minister Nirmala Sitharaman

Photo : PTI

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार यानी छह दिसंबर से विभिन्न पक्षों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठकें शुरू करेंगी। सूत्रों ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत, वित्त मंत्री छह दिसंबर को प्रख्यात अर्थशास्त्रियों से मिलेंगी। सीतारमण इस दौरान चालू वित्त वर्ष (2024-25) की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के सात तिमाहियों के सबसे निचले स्तर 5.4 प्रतिशत रहने के बीच आगामी बजट के बारे में उनसे सुझाव लेंगी।

सात दिसंबर को वित्त मंत्री की बैठक इनके साथ होगी

उन्होंने कहा कि इसके बाद सात दिसंबर को वित्त मंत्री की बैठक किसान संगठनों, कृषि अर्थशास्त्रियों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ होगी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश किए जाने की संभावना है। यह सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला लगातार आठवां बजट होगा।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा

यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नीतिगत दिशा प्रदान करेगा। बजट पूर्व परामर्श 30 दिसंबर को भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों और सामाजिक क्षेत्र, विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य के दिग्गजों के साथ परामर्श के साथ समाप्त होगा। सूत्रों ने बताया कि श्रमिक संगठनों, वित्तीय क्षेत्रों, सेवा क्षेत्रों आदि के साथ भी वित्त मंत्री की बैठकें होंगी।

इन बैठकों में वित्त मंत्री के अलावा, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव और दीपम (निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग) सचिव तुहिन कांत पांडेय, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा और वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू के मौजूद रहने की उम्मीद है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article