बजट 2026

Budget Glossary: बजट 2025 से पहले जान लें ये 15 जरूरी शब्द, पड़ोसी से पूछने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Budget glossary in Hindi, Important budget terms, Budget 2025 guide, Important Budget Glossary: जानें बजट से जुड़े 15 महत्वपूर्ण शब्द, जैसे राजस्व घाटा, पूंजी बजट, एफआरबीएम एक्ट और विनिवेश। बजट 2025 को समझने के लिए पढ़ें यह सरल गाइड।

Image

बजट शब्दावली: भारत के बजट को समझने के लिए पढ़ें ये सरल गाइड!

Photo : Times Now Digital

Budget glossary in Hindi: हम आपको बजट से जुड़े 15 जरूरी शब्दों के बारे में बता रहे हैं। ये टर्म किसी भी आम नागरिक और वित्तीय विशेषज्ञ के लिए बजट को समझने में मदद करेंगे। इसमें राजस्व बजट, पूंजी बजट, राजकोषीय घाटा, विनिवेश, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर जैसे महत्वपूर्ण शब्दों के बारे में बताया गया है। साथ ही, इन शब्दों का भारतीय बजट और आर्थिक नीति में क्या महत्व है इसे भी समझाया गया है। यह गाइड बजट 2025 और आगे के बजट को बेहतर समझने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।

1. सकल घरेलू उत्पाद (GDP)

एक निश्चित समयावधि में देश के अंदर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य।

2. मौद्रिक नीति (Monetary Policy)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा धन की आपूर्ति, ब्याज दरों और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई नीति।

3. राजस्व बजट (Revenue Budget)

इसमें सरकार की राजस्व प्राप्तियां (जैसे कर, ब्याज, लाभांश) और खर्च शामिल होते हैं। इसमें पूंजीगत खर्च शामिल नहीं होता।

4. पूंजी बजट (Capital Budget)

इसमें सरकार की पूंजीगत प्राप्तियां और पूंजीगत व्यय जैसे बुनियादी ढांचे और निवेश पर खर्च शामिल होता है।

5. राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit)

कुल खर्च और कुल आय (उधारी को छोड़कर) के बीच का अंतर होता है।

6. राजस्व घाटा (Revenue Deficit)

राजस्व खर्च और राजस्व प्राप्तियों के बीच का अंतर।

7. प्राथमिक घाटा (Primary Deficit)

राजकोषीय घाटा जिसमें पुराने उधारों पर ब्याज का भुगतान शामिल नहीं होता।

8. विनिवेश (Disinvestment)

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) में सरकार की हिस्सेदारी को बेचने या कम करने की प्रक्रिया।

9. प्रत्यक्ष कर (Direct Tax)

व्यक्ति और कंपनियों पर सीधे लगाए जाने वाले कर, जैसे आयकर और कॉर्पोरेट कर।

10. अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax)

वस्तुओं और सेवाओं पर लगाए जाने वाले कर, जैसे जीएसटी, कस्टम ड्यूटी और उत्पाद शुल्क।

11. लेखा-वोट (Vote on Account)

जब तक पूर्ण बजट पास नहीं होता, सरकार को आवश्यक खर्च के लिए धनराशि निकालने की अस्थायी अनुमति।

12. अनुपूरक बजट (Supplementary Budget)

जब एक वित्तीय वर्ष के दौरान आवंटित बजट अपर्याप्त हो, तो इसे पेश किया जाता है।

13. अनुदान विधेयक (Appropriation Bill)

संसद द्वारा पारित एक विधेयक जो बजट के व्यय भाग को वैध बनाता है।

14. गैर-कर राजस्व (Non-Tax Revenue)

टैक्स के अलावा अन्य स्रोतों से होने वाली आय जैसे फीस, जुर्माने, लाभांश और ब्याज।

15. राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम (FRBM Act)

घाटे और ऋण को सीमित करके वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया कानून।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article