बजट 2026

Stock Market: बीते 10 बजट वाले दिनों पर कैसी रही शेयर बाजार की चाल, जानें कब-कब डूबा निवेशकों का पैसा

Stock Market On Budget Day: बीते 10 बजट वाले दिनों में से 5 बार शेयर बाजार में तेजी आई है। वहीं 5 बार शेयर बाजार नीचे फिसला है।

Image

बजट के दिन शेयर बाजार का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बीते 10 बजट पर शेयर बाजार का परफॉर्मेंस
  • 5 बार गिरा और 5 बार चढ़ा
  • दो रहे हैं अंतरिम बजट

Stock Market On Budget Day: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को बजट पेश करने जा रही हैं। निवेशक, ट्रेडर, मार्केट एनालिस्ट और कॉरपोरेट लीडर्स सब बजट पर नजर रखे हुए हैं। बजट से शेयर बाजार को भी काफी उम्मीदें हैं। बजट नवनिर्वाचित गठबंधन सरकार का फिस्कल प्लान है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक रोडमैप पेश किया जाएगा। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सेंडिचर, सरकारी कंपनियों में विनिवेश, कैपिटल गेन्स टैक्स और टैक्स स्लैब में बदलाव जैसे ऐलानों की संभावना है। ऐसे ऐलानों का शेयर बाजार पर असर पड़ता है। बीते 10 सालों में बजट में ऐसे कई ऐलान हुए भी हैं। आगे जानिए बीते 10 सालों में कैसा रहा है बजट वाले दिन शेयर बाजार का हाल।

ये भी पढ़ें -

जानें कब-कब चढ़ा और कब गिरा शेयर बाजार

बजट की तारीखतेजी या गिरावटसेंसेक्सनिफ्टी
29-2-2016गिरावट-0.66 फीसदी-0.61 फीसदी
1-2-2017तेजी1.76 फीसदी1.80 फीसदी
5-7-2018गिरावट-0.16 फीसदी-0.20 फीसदी
1-2-2019 (अंतरिम बजट)तेजी0.59 फीसदी0.60 फीसदी
5-7-2019गिरावट-0.99 फीसदी-1.10 फीसदी
1-2-2020गिरावट-2.43 फीसदी-2.50 फीसदी
1-2-2021तेजी5 फीसदी4.70 फीसदी
1-2-2022तेजी1.46 फीसदी1.37 फीसदी
1-2-2023तेजी0.08 फीसदी0.07 फीसदी
1-2-2024 (अंतरिम बजट)गिरावट-0.15 फीसदी-0.13 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बजट वाले दिन शेयर बाजार कैसा रहा है, इसकी जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article