बजट 2026

Economic Survey 2025: महंगाई पर काबू! सरकार की नीतियां कारगर, 2025-26 तक गिर सकती है महंगाई दर?

Economic Survey 2025, Positive signs to control inflation, government steps important: इकोनॉमिक सर्वे 2025 के अनुसार, भारत में महंगाई धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिल रहे हैं। RBI और IMF का अनुमान है कि FY26 तक महंगाई 4% के करीब आ सकती है। दिसंबर में कई वस्तुओं की कीमत घटी, जिससे खुदरा महंगाई 5.22% रही। हालांकि, खाद्य महंगाई अब भी चुनौती बनी हुई है।

Image

महंगाई पर इकोनॉमिक सर्वे 2025

KEY HIGHLIGHTS
  • RBI और IMF के अनुसार, FY26 तक महंगाई 4% के लक्ष्य के करीब आ सकती है।
  • दिसंबर में 75 वस्तुओं की कीमत घटी, जिससे महंगाई नियंत्रण के संकेत मिले।
  • खाद्य महंगाई अब भी चिंता का विषय बनी हुई है, अक्टूबर में यह 10% से ऊपर थी।

Economic Survey 2025: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महंगाई के मोर्चे पर अच्छे दिन आ सकते हैं। इकोनॉमिक सर्वे 2025 के अनुसार, महंगाई धीरे-धीरे कम होगी और रिज़र्व बैंक (RBI) के 4% के लक्ष्य के करीब पहुंचेगी। यह सर्वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले जारी किया।

महंगाई नियंत्रण में सरकार और RBI की भूमिका

इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का अनुमान है कि FY26 (वित्त वर्ष 2025-26) तक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई 4% के स्तर पर आ सकती है।

पिछले वित्तीय वर्ष में महंगाई अधिक अस्थिर रही, जहां 9 महीनों में से 5 महीनों तक यह 5% से ऊपर रही। हालांकि, अब कीमतों में स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं।

खुदरा महंगाई के आंकड़े

दिसंबर 2024 में खुदरा महंगाई 5.22% रही, जो नवंबर में 5.48% और अक्टूबर में 6.2% थी। यह लगातार चौथा महीना था जब महंगाई 5% से ऊपर बनी रही। खाद्य महंगाई सबसे बड़ी चुनौती बनी रही, विशेष रूप से सब्जियां और दालें इसकी मुख्य वजह रहीं।

खाद्य महंगाई अब भी चिंता का विषय

सालभर खाद्य महंगाई अधिक बनी रही, खासतौर पर सब्जियों और दालों की कीमतें ऊंची रहीं। जुलाई और अगस्त को छोड़कर, पिछले 9 महीनों में 7 महीनों तक खाद्य महंगाई 8% से ऊपर थी। अक्टूबर में यह डबल डिजिट (10% से ऊपर) तक पहुंच गई थी।

महंगाई पर रिज़र्व बैंक का अनुमान

RBI ने इस वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर 4.8% रहने का अनुमान लगाया है, जो पहले 4.5% थी। लेकिन Q2 FY26 तक महंगाई 4.2% तक गिरने का अनुमान है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article