Economic Survey 2025: भारत को अगले 20 साल में बुनियादी ढांचे पर भारी निवेश की जरूरत

India Infrastructure Investment 2025: आर्थिक समीक्षा 2025 के अनुसार, भारत को अगले 20 वर्षों तक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सतत निवेश करने की जरूरत है। चुनाव और मानसून के कारण निवेश प्रभावित हुआ, लेकिन सरकार ने पूंजीगत व्यय बढ़ाकर इसकी भरपाई की। निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन और पीएम-गति शक्ति जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Economic Survey 2025 India: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे (Infrastructure) में निवेश बढ़ाना बेहद जरूरी है। आर्थिक समीक्षा 2024-25 में कहा गया है कि अगले 20 वर्षों तक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सतत निवेश किया जाना चाहिए।

india-infrastructure-investment-2025

आर्थिक समीक्षा 2025

बढ़ेगा निवेश, मिलेगी मजबूती

आर्थिक समीक्षा के मुताबिक, भारत को ऊंची आर्थिक वृद्धि बनाए रखने के लिए सड़कों, रेल, हवाईअड्डों, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश को लगातार बढ़ाना होगा। 2024-25 की पहली तिमाही में लोकसभा चुनाव और मानसून के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च में गिरावट देखी गई। हालांकि, जुलाई से नवंबर 2024 के बीच सरकार ने पूंजीगत व्यय को तेज कर दिया।

End of Feed