Salary Arrears: मिलेगा कोविड-19 के समय अटका 18 महीने का महंगाई भत्ता, बजट में हो सकता है ऐलान

Budget 2024: मंगलवार 23 जुलाई को पेश किया जाने वाला बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। अगर सरकार डीए और डीआर के एरियर प्रस्ताव को स्वीकार करती है, तो इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 23 जुलाई को पेश होगा बजट
  • महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का होगा ऐलान
  • कोविड-19 के समय रोका गया था डीए-डीआर

Budget 2024: कोविड-19 महामारी के समय केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की पेमेंट पर रोक लगा दी थी। तब 18 महीने के डीए और डीआर पर रोक लगाई गई थी। वो पेमेंट अभी तक नहीं की गई है। मगर अब संभावना है कि मंगलवार 23 जुलाई को पेश किए जाने वाले बजट में इस रुके हुए डीए और डीआर की पेमेंट से जुड़ा ऐलान किया जा सकता है। ऐलान के बाद ये पेमेंट जारी की जाएगी, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अपना रुका हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिल जाएगी।

Budget 2024 expectations

बजट 2024 से उम्मीदें

ये भी पढ़ें -

End of Feed