Budget 2024 Expectations : 11 बजे पेश होगा बजट, जानें कहां देखें लाइव भाषण
Budget 2024 Expectations ( बजट 2024-25 से उम्मीद) Live: केंद्र सरकार आज इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) पेश करेगी। जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। आर्थिक सर्वे 2023-24 लोकसभा में दोपहर 1 बजे और राज्यसभा में दोपहर 2 बजे पेश होगा। जिसके बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 02.30 बजे NMC में होगी। हर साल बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है। इसमें पिछले वित्त वर्ष में इकोनॉमी की सेहत के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।
Budget 2024 Expectations : 11 बजे पेश होगा बजट, जानें कहां देखें लाइव भाषण
Budget 2024 Live: बजट 2024 को लाइव कहां देखें?
दूरदर्शन: आप दूरदर्शन राष्ट्रीय और दूरदर्शन समाचार चैनलों पर बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
सरकारी वेबसाइट: आप वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
यूट्यूब: आप वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर भी बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
ट्विटर: आप वित्त मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट https://x.com/FinMinIndia पर भी इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट में एनपीएस और आयुष्मान भारत पर बड़े ऐलान संभव
Budget 2024 Expectations Live Updates: बेसिक सैलरी में होगी बढ़ोतरी
Budget 2024 Live Updates:ऐसे डाउनलोड करें बजट की हिंदी PDF फाइल
ये है बजट पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रोसेस (Budget 2024-25 PDF Download)
- सबसे पहले भारतीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाएं।
- यहां "बजट भाषण" सेक्शन में जाएं।
- पेज पर हाल ही में जोड़े गए "बजट 2024-25" टैब पर क्लिक करें।
- यहां आपको 1947-48 से लेकर 2024-25 (कल का बजट पेश होने के बाद) की पीडीएफ मिलेगी।
- जिस साल की पीडीएफ आपको चाहिए उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।
- जैसे कि आप 2024-25 का बजट देखना चाहते हैं तो उसपर क्लिक करें। इसके बाद PDF फाइल आप डाउनलोड कर सकेंगे।
- आप बजट भाषण की कॉपी को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।
Economic Survey Budget 2024 Live Updates:वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर कितनी रही
Economic Survey Budget 2024 Live Updates:वित्त मंत्री सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2023-2024 किया पेश
Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट से इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद
Budget 2024 Expectations Live Updates: प्रोफेशनल्स को हर साल टैक्स रिजीम बदलने की मिले अनुमति
Budget 2024 Expectations Live Updates: 80सी के तहत छूट बढ़ने की उम्मीद
पुरानी टैक्स रिजीम में धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। यह छूट आप एलआईसी स्कीमों, पीपीएफ, ELSS और सुकन्या समृद्धि योजना आदि पर मिलता है। इस बार ये लिमिट 1.5 लाख रु से बढ़ाकर 2 लाख रु की जा सकती है।
Budget 2024 Expectations Live Updates: टैक्स रिजीम में बदलाव
नई टैक्स रिजीम में छूट की लिमिट अधिक है। मगर इसमें कई सारे बेनेफिट नहीं मिलते। सरकार इस बार नई टैक्स रिजीम में बेनेफिट शामिल कर सकती है। साथ ही पुरानी टैक्स रिजीम में छूट की लिमिट को बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मिडिल क्लास को काफी राहत मिलेगी।
Budget 2024 Expectations Live Updates: मुफ्त अनाज योजना
80 करोड़ आबादी को मुफ्त अनाज योजना से जुड़े सवाल के जवाब में चतुर्वेदी ने कहा कि भारत ने काफी प्रयासों के बाद 35 करोड़ से अधिक लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला है। उन्हें फिर से उसी स्थिति में जाने से रोकने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। खाद्य कार्यक्रम उस स्तर पर समाधान का सिर्फ एक हिस्सा है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों का विकास, बेहतर स्वास्थ्य ‘कवरेज’ और स्वच्छता तक पहुंच के लिए निरंतर प्रयास समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे।
Budget 2024 Expectations Live Updates:आयुष्मान योजना
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा था कि 70 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। एन आर भानुमूर्ति ने यह भी कहा था कि पार्टी का ध्यान निवेश के जरिए लोगों के मान-सम्मान और बेहतर जीवन तथा रोजगार सुनिश्चित करने पर है।
