Budget Expectations: बजट में मिडिल क्लास को मिल सकते हैं 6 गिफ्ट, सैलरी क्लास की होगी मौज

Budget Expectations 2024: नई और पुरानी दोनों टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट 50,000 रुपये है। ये लिमिट पुरानी टैक्स रिजीम में 70,000 रुपये और नई टैक्स रिजीम में 1 लाख रु हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार को पेश किया जाएगा बजट
  • सैलरी क्लास के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान
  • मिडिल क्लास को भी होगा फायदा

Budget Expectations 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को आम बजट पेश करने जा रही हैं। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इस बजट में सरकार सैलरी क्लास वाले मिडिल क्लास पर खास ध्यान दे सकती है। सरकार का प्लान मिडिल क्लास के हाथ में अधिक पैसा रखने की है। इसी को ध्यान में रखते हुए टैक्स स्लैब में भी बदलाव संभव है। बजट में सैलरी क्लास के लिए कौन से बड़े ऐलान हो सकते हैं, आगे जानिए।

Budget Expectations 2024

बजट में मिडिल क्लास को क्या मिलेगा

ये भी पढ़ें -

टैक्स रिजीम में बदलाव

नई टैक्स रिजीम में छूट की लिमिट अधिक है। मगर इसमें कई सारे बेनेफिट नहीं मिलते। सरकार इस बार नई टैक्स रिजीम में बेनेफिट शामिल कर सकती है। साथ ही पुरानी टैक्स रिजीम में छूट की लिमिट को बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मिडिल क्लास को काफी राहत मिलेगी।

End of Feed