बजट 2026

Budget 2025: क्या सरकार 10 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने पर विचार कर रही है? ये है तैयारी

Budget Expectations 2025: बजट में टैक्स पर राहत के उपायों के संकेत दिए गए हैं, लेकिन इस बात की भी उतनी ही संभावना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कोई बड़ी घोषणा नहीं की जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार का फोकस पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने, अधिक नौकरियां पैदा करने और फिस्कल कंसोलिडेशन पर होगा।

Image

बजट में मिल सकती है टैक्स पर राहत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बजट में मिल सकती है टैक्स पर राहत
  • 10 लाख रु तक की इनकम हो सकती है टैक्स फ्री
  • सैलरी क्लास को मिलेगा बड़ा फायदा

Budget Expectations 2025: केंद्रीय बजट 2025 को पेश किए जाने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस बीच इनकम टैक्स संबंधी घोषणाओं को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच संभावना है कि सरकार दो बड़े महत्वपूर्ण और प्रस्ताव पेश कर सकती है, जिससे सैलरी कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, बजट में 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री किया जा सकता है, और 15-20 लाख रुपये तक की आय के लिए 25% का नया टैक्स स्लैब घोषित किया जा सकता है। अगर ये बदलाव किए जाते हैं, तो वे नए टैक्स सिस्टम को और भी आकर्षक बना सकते हैं। इससे उपभोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें -

अभी कितना लगता है टैक्स

गौरतलब है कि इस समय 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% टैक्स लगाया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार बजट से पहले दोनों ऑप्शनों की समीक्षा कर रही है। अगर ये प्रस्ताव पास किए जाते हैं, तो दोनों उपायों को लागू किया जाएगा, जिससे सैलरी क्लास के एक बड़े समूह को बड़ी राहत मिलेगी।

सरकार पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दो बदलावों को लागू किए जाने से टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी। मगर सरकार पर 50,000 करोड़ रुपये से 1 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त रेवेन्यू बोझ पड़ सकता है। इस फैक्ट को देखते हुए कि इन उपायों का उपभोग और आर्थिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, सरकार इन्हें अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के उद्देश्य से रणनीतिक निवेश के रूप में देख सकती है।

इन चीजों पर रहेगा सरकार का फोकस

कई रिपोर्ट्स में बजट में टैक्स पर राहत के उपायों के संकेत दिए गए हैं, लेकिन इस बात की भी उतनी ही संभावना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कोई बड़ी घोषणा नहीं की जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार का फोकस पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने, अधिक नौकरियां पैदा करने और फिस्कल कंसोलिडेशन पर होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article