Budget 2025 Expectations: बजट से होम लोन सेक्टर की क्या हैं उम्मीदें?

Budget 2025 Expectations: बजट से होम लोन सेक्टर को कई उम्मीदें हैं, खासतौर पर होम लोन सेक्टर में ब्याज़ दर, टैक्स ब्रेकेट, साइबरसिक्योरिटी को लेकर कई तरह की उम्मीदें की जा रही हैं।

Budget 2025 Expectations: होम लोन सेक्टर में कई तरह के सुधारों की जरुरत है। ऐसे में आगामी बजट 2025-26 गेमचेंजर साबित हो सकता है, अगर सरकार होम लोन लेने वालों को ध्यान में रखते हुए बजट का ऐलान करें। उद्योग जगत के विशेषज्ञ बजट से कुछ सुझावों की उम्मीद रखते हैं, जिनका डिटेल इस लेख में दिया गया है। पिछले साल के दौरान आर्थिक और राजनैतिक उथल-पुथल के बीच इस सेक्टर में उतार-चढ़ाव बने रहे- ऐसे में आगामी बजट इस सेक्टर में सुधार ला सकता है। नए साल की शुरूआत के साथ रियल एस्टेट सेक्टर को बजट से ढेरों उम्मीदें हैं। खासतौर पर होम लोन सेक्टर में ब्याज़ दर, टैक्स ब्रेकेट, साइबरसिक्योरिटी को लेकर कई तरह की उम्मीदें की जा रही हैं।

Budget 2025 Expectations, Home Loan Sector

होम लोन सेक्टर को बजट से उम्मीदें (तस्वीर-Canva)

होम लोन में टैक्स के फायदे बढ़ाए जाएं

होम लोन के ब्याज़ पर कर में छूट को आयकर की धारा 24 बी के तहत रु 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया जाना चाहिए। इसके अलावा धारा 80 सी के तहत प्रिंसिपल रीपेमेंट पर कटौती को भी रु 1.5 लाख से बढ़ाकर रु 2.5 लाख कर देना चाहिए। इससे घर के खरीददारों को राहत मिलेगा और होम लोन ज्यादा किफायती हो जाएगा। ऐसा करने से रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक लोग घर खरीदना चाहेंगे।

End of Feed